Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»बहन के देवर ने किया रेप, MMS मंगेतर को भेजा; रोते हुए पुलिस से बोली- अब मेरी शादी…
    उत्तरप्रदेश

    बहन के देवर ने किया रेप, MMS मंगेतर को भेजा; रोते हुए पुलिस से बोली- अब मेरी शादी…

    Social ScanBy Social ScanJune 2, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर रेप का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर देवर ने उसके साथ रेप किया और अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी का नाम मोनू उर्फ जगेश्वर है.

    गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई है. शादी के बाद बहन का देवर मेरे घर आने-जाने लगा. उसने मुझसे दोस्ती कर ली. कुछ दिन के बाद उसने कहा कि जब भी मैं फोन मिलाता हूं तो तुम्हारे घरवाले तुमसे बात नहीं करवाते हैं. इसलिए मैं तुम्हें एक नया मोबाइल खरीद कर दे रहा हूं. उसके बाद उसने मोबाइल व नया सिम मुझे दिया और वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी. यही नहीं, बहन की ससुराल में जरूरत पड़ने पर मैं भी वहां जाती थी. वह मुझे साथ लेकर घूमता-फिरता था. अचानक एक दिन उसने मेरा हाथ पकड़ कर शादी करने का वादा किया और बहला- फुसलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया.

    युवती ने लगाया आरोप

    युवती का आरोप है कि आरोपी युवक बार-बार मेरे घर भी आता-जाता था और जैसे ही मौका मिलता था मेरे साथ संबंध बनाता था. इस दौरान उसने कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे, जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी. मैं जब भी शादी के लिए कहती तो वह टाल-मटोल करता रहा. कभी परिवार वालों की असहमति की बात करता था, तो कभी नौकरी नहीं मिलने की बात बताता था. ऐसे में जब काफी समय बीत गया और वह शादी से भागने लगा तो मेरे घरवालों ने मेरी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इसकी जानकारी होने पर मोनू ने कहा कि मेरा दिया हुआ मोबाइल वापस कर दो. उसके बाद जहां मन करे वहां शादी कर लो. मैंने उसे मोबाइल लौटा दिया और उसके बाद उससे मेरी बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई.

    आपत्तिजनक वीडियो मंगेतर को भेजा

    युवती ने पुलिस को बताया कि उसने मेरी एक फेक आईडी बनाई और मेरा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने लगा. यही नहीं, जिस लड़के से मेरी शादी तय हुई है, उसके पास भी वह वीडियो भेज दिया. यही नहीं, इंटरनेट पर वह आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के साथ ही मेरे अन्य रिश्तेदारों के पास भी उसने उसे भेज दिया. ऐसे में मेरी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है. मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं. पहले तो उसने शादी का वादा तोड़ा. मेरे साथ दुष्कर्म किया, अब इस तरह आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर रहा है. ऐसे में मैं कहीं भी मुंह दिखाने के लायक नहीं रह गई हूं.

    इस इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा थाने में कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी मोनू उर्फ जगेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

    March 26, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?