रुड़की स्थित सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में युवती ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
मारपीट की घटना के बाद न्याय के लिए भटकने का लगाया आरोप।
युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, युवती ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।
युवती के आरोप किन्नर और एक युवक ने घर में घुसकर की मारपीट।
शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप।
FIR दर्ज न करने और बदसलूकी करने का भी लगाया आरोप।
युवती ने वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लेकर लगाए गंभीर आरोप।
मामला तूल पकड़ता देख प्रशासन पर बढ़ा दबाव।
अब देखना होगा कि आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करेगा प्रशासन?

