श्री केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी या ओवर रेटिंग से सम्बन्धित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अभियुक्तों
वासुदेव कालरा पुत्र स्व0 श्री प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग,श्रीनगर गढ़वाल,जिला पौड़ी।
अमित नौटियाल पुत्र श्री हर्षवर्द्धन नौटियाल, निवासी श्रीकोट गंगनाली,जिला पौड़ी गढ़वाल।को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें किपुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर साइबर ठगी, व2कालाबाजारी करने वालो पर पैनी नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी से सम्बन्धित प्रकरणों में नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत की गयी थी कि उन्होने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया तथा उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्तियों से सम्पर्क हुआ जिनके द्वारा उनको प्रति व्यक्ति टिकट का ₹25,000 बताकर कुल ₹50,000 हजार लिये गये। उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड जिसमें इनके फोटो लगे थे तथा टिकट दिलाते हुए इसी इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर 18.मई 2025 को थाना गुप्तकाशी में विभिन्न धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गयी।
जनपद पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी,सर्विलांस इत्यादि के द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
साथ ही अन्य हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी सम्बन्धी अभियोग में विवेचना जारी है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की जायेगी।

