कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राहु मंदिर पैठाणी के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कार्यदायी संस्था ग्रामीण सेवा विभाग, पौड़ी द्वारा राहु मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्यों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, धर्मशाला को गढ़वाली स्थापत्य शैली में निर्मित करने, राहु मंदिर शिला के परिक्रमा पथ एवं उसके संरक्षण, क्षेत्र में गेस्ट हाउस निर्माण, पार्किंग, हेलीपैड तथा घाट निर्माण के लिए भी निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्य द्वार के पास संकेतक बोर्ड का निर्माण किया जाय, जिसमें राहु मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारियाँ अंकित की जाएँ। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर से संबंधित समस्त गतिविधियों का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मंदिर की पौराणिकता एवं ऐतिहासिक महत्व को अक्षुण्ण रखते हुए इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

