पौड़ी जिले क्षेत्र कल्जीखाल बाजार में आवारा पशुओं आम जनमानस का जीना दूभर कर दिया है वहीं दर्जनों की संख्या में दिन रात सड़कों पर पसरे आवारा पशुओं के गोबर से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते एक ट्रक गोबर में स्लिप होकर एक मकान की दीवार से टकरा गया। जिससे दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस तरह की घटनाएं रोजमर्रा होती जा रही हैं। 100 से अधिक पशु जब बाजार में रात बिताते हैं तो उनके गोबर को साफ करना लोगो के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। इस दौरान जब कोई भी वाहन बाजार से गुजरता है तो वहां फिसल जाता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल ने बताया कि इस बाबत उन्होंने एक ज्ञापन पूर्व में जिलाधिकारी गढ़वाल व संबंधित विभाग को भी दिया है हालांकि आवारा पशुओं के टैग तो लगा दिए गए हैं लेकिन उनको वहां से अन्यत्र नहीं ले जाया जा रहा है जिसके कारण बाजार में वाहनों के अलावा पैदल चलना भी दूभर हो रखा है। वही मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया मौके पर 35 से 40 पशु बाजार में एक जगह खड़े दिखे जिनको की अन्यत्र ले जाने के लिए पशुपालकों एवं गोधाम संचालकों से भी वार्ता की गई। बताया कि इतने पशुओं को ले जाने के लिए उचित साधन न होने के कारण विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि रात के समय ये मवेशी बाजार में एकत्रित होते हैं वहीं दिन के समय ये चार पत्ती खाने के लिए इधर-उधर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि वाहन तथा पशु ढुलान की व्यवस्था न होने के चलते पशुपालन विभाग आवारा मवेशियों को इस जगह से स्थानांतरित नहीं कर पाया।

