Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»मनोरंजन»संजय दत्त के सहारे अक्षय-जॉन से भिड़ने की तैयारी, 15 अगस्त पर 3 बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी साउथ की ‘डबल आई स्मार्ट’
    मनोरंजन

    संजय दत्त के सहारे अक्षय-जॉन से भिड़ने की तैयारी, 15 अगस्त पर 3 बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी साउथ की ‘डबल आई स्मार्ट’

    Social ScanBy Social ScanJuly 29, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इस बार 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश दिखने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दो नहीं बल्कि चार-चार फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. पहले तो इस दिन सिर्फ 3 हिंदी फिल्मों के बीच ही टक्कर होनी थी, लेकिन अब मैदान में साउथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट (Double iSmart) ने भी एंट्री मार ली है. डबल आईस्मार्ट का हिंदी वर्जन कंफर्म हो गया है और ये भी 15 अगस्त को ही रिलीज़ होगी. डबल आईस्मार्ट एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें राम पोथिनेनी लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त विलेन के तौर पर नज़र आने वाले हैं.

    डबल आईस्मार्ट का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है. इसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त के अलावा काव्या थापर भी अहम रोल में हैं. ये साल 2019 में आई तेलुगु फिल्म आईस्मार्ट शंकर का सीक्वल है. फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ की जाएगी. पर हिंदी बेल्ट में इस फिल्म की राह आसान नहीं होने वाली. हालांकि मेकर्स ने फिल्म में संजय दत्त को लेकर ये कोशिश ज़रूर की है कि हिंदी मार्केट में अपना परचम लहराया जा सके.

    15 अगस्त पर ये फिल्में भी होंगी रिलीज़

    15 अगस्त पर पहले से ही हिंदी की कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. इनमें जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी की वेदा, अक्षय कुमार, फरदीन खान, तापसी पन्नू और वाणी कपूर की फिल्म खेल खेल में और राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 शामिल है. ये फिल्में पहले से ही आपस में टकराने वाली थीं. अब संजय दत्त की साउथ फिल्म की एंट्री से मामला और भी दिलचस्प हो गया है. एक साथ चार हिंदी फिल्मों कि रिलीज़ से साफ है कि कुछ फिल्मों को तो इसका खामियाज़ा भुगतना ही पड़ेगा.

    15 अगस्त पर क्यों मची है रिलीज़ की होड़?

    पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली थी. ये थी सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2. ये दोनों फिल्में 11 अगस्त शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी और इन्हें एक बड़ा वीकेंड मिला था. इस लंबे हॉलीडे का फायदा दोनों ही फिल्मों ने उठाया था. हालांकि कमाई के मामले में गदर 2 अक्षय की ओएमजी 2 से मीलों आगे निकल गई थी. कड़ी टक्कर के बाद भी ओएमजी 2 ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी.

    इस बार भी लॉन्ग वीकेंड को अपने पक्ष में करने का ही मामला है. 15 अगस्त गुरुवार को है. इसके बाद 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर है. इसके अगले दो दिन शनिवार और रविवार रहेगा. फिर सोमवार को रक्षा बंधन पड़ रहा है. हॉलीडे यहीं खत्म नहीं हो रहा. इसके अगले हफ्ते में भी शनिवार रविवार के बाद सोमवार को जन्माष्टमी होने की वजह से फिर से एक लंबा वीकेंड मिलेगा. इन्हीं फेस्टिवल और छुट्टियों को देखते हुए मेकर्स अपनी फिल्मों को बड़े क्लैश में भी रिलीज़ करने से गुरेज़ नहीं कर रहे हैं. हालांकि दर्शक किस फिल्म को पसंद करते हैं ये तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    Bollywood छोड़ हॉलीवुड पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा को 20 साल बाद अचानक क्यों याद आए अक्षय कुमार और सलमान खान?

    July 30, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

    March 26, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?