आपदा से इस्तीफ़ा… और अब सत्ता में वापसी? विभु गौड़ की नई भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
2026 में फिर लौटेंगे मुख्यमंत्री? ज्योतिषी के दावे से राजनीतिक गलियारों में खलबली
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ज्योतिषीय भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। सहारनपुर के रहने वाले मशहूर ज्योतिषी विभु गौड़ फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उनकी एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक “आपदा” के बाद इस्तीफा देने की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई थी और दिलचस्प बात यह रही कि उस पोस्ट को जबरदस्ती डिलिट कराया गया था। अब उन्हीं ज्योतिषी ने एक और भविष्यवाणी करके राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि “हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत 2026 में दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं” पं विभु गौड़ को “प्रकांड और विद्वान ज्योतिषी” बताया जाता है, उन्होंने यह दावा किया है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की जन्मकुंडली में “शनि-गुरु का विशेष योग” फिर से सत्ता का मार्ग प्रशस्त करेगा। विभु गौड़ इससे पहले भी कई राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करने का दावा कर चुके हैं। लेकिन उनके कुछ पूर्व दावों को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद रहा है। इस बार भी उनकी भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी, यह समय ही बताएगा।

