हरिद्वार से ऋषिकेश को जाने वाली 2,32000 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार तेज धमाके के बाद टूटकर खांडगांव के कई घरों के ऊपर गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अपरा तफरी मच गई लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।
हाइटेंशन लाइन 11 हजार केवी की एचटी के ऊपर गिर गई जिससे खंड गांव क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज धमाका सुनाई दिया और हाइटेंशन लाइन की टूटकर गिर गयी। गनीमत रही कि तुरंत ही आपूर्ति ठप हो गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह तार राकेश धनै, देवेंद्र नेगी, मुल्तान भवन, शंकर दयाल धनै, विजेंद्र चौहान सहित कई लोगों के मकान के ऊपर गिरी।
ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै ने इसकी सूचना ऊर्जा व पारेषण निगम के अधिकारियों को दी। वहीं पारेषण निगम की टीम ने मौका मुआयना किया। पिटकुल के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से इंसुलेटर व तार टूटा है। लाइन को दुरूस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

