Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»मिडिल क्लास को राहत की दरकार, क्या PPF पर ब्याज दरें बढ़ाएगी सरकार?
    व्यापार

    मिडिल क्लास को राहत की दरकार, क्या PPF पर ब्याज दरें बढ़ाएगी सरकार?

    Social ScanBy Social ScanJune 26, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    चुनाव हो चुका है. एनडीए की सरकार आ चुकी है. सांसद और मंत्री शपथ ले चुके हैं. अब आम लोगों या यूं कहें कि मिडिल क्लास को बड़ी राहत का इंतजार है. वो राहत है स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा. नई सरकार के गठन के बाद सरकार के सामने अब जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव करने का बड़ा टास्क सामने है. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की सबसे पॉपुलर स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड के निवेशकों को ब्याज दरों में इजाफे का इंतजार है. पीपीएफ की ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव अप्रैल-जून 2020 की तिमाही के लिए किया गया था. तब से चार साल बीत चुके हैं और पीपीएफ की ब्याज दरें 7.1 फीसदी पर बनी हुई हैं.

    इसी दौरान, केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.40 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी तक का इजाफा किया था. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार इस बार पीपीएफ में निवेश करने वाले लोगों को आखिरकार खुश कर देगी? केंद्र सरकार जुलाई से सिंबर तिमाही के लिए सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (एससीएसएस), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम (पीओएमआईएस) और दूसरी सेविंग स्कीम्य की ब्याज दरों की घोषणा 30 जून 2024 कर सकती है. आइए आने वाली तिमाही के लिए सरकार इन स्कीम्स की ब्याज दरों में कितना इजाफा कर सकती है, जानकारों के हवाले से समझने की कोशिश करते हैं.

    PPF ब्याज दर की कैलकुलेशन कैसे की जाती है?

    स्मॉल सेविंग स्कीत्स – पीपीएफ, एससीएसएस, एसएसवाई और दूसरी योजनाओं की ब्याज दरें सेकंडरी मार्केट में 10-साल सरकारी सिक्योरिटीज की मार्केट यील्ड से जुड़ी हुई हैं. केंद्र सरकार पिछले तीन महीनों की औसत सरकारी सिक्योरिटी यील्ड के आधार पर हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है. यह श्यामला गोपीनाथ समिति, 2011 की सिफारिशों के आधार पर होता है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें बाजार से जुड़ी हुई हैं.

    PPF की ब्याज दर क्या होनी चाहिए?

    2016 में वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित फॉर्मूले के अनुसार, पीपीएफ में बेंचमार्क यील्ड पर 0.25 फीसदी का अंतर होता है. Investing.com के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च से मई 2024 तक बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड औसतन 7.02 फीसदी रही है. फॉर्मूले के अनुसार, पीपीएफ की ब्याज दर संबंधित मैच्योरिटी की औसत 10-साल की जी-सेक यील्ड से 0.25 आधार अंक अधिक होगी. इसलिए इस प्रोसेस को सख्ती से अपनाते हुए, जुलाई 2024 से पीपीएफ दर 7.27 फीसदी आंकी जानी चाहिए।

    क्या सरकार PPF की ब्याज दर बढ़ाएगी?

    कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि भले ही आगामी तिमाही के दौरान पीपीएफ ब्याज दर में थोड़ी बढ़ोतरी की गुंजाइश हो, लेकिन सरकार इसमें यथास्थिति बनाए रख सकती है. सेबी से रजिस्टर इंवेस्टमेंट एडवाइजर और सहजमनी.कॉम के फाउंडर अभिषेक कुमार मीडिया रिपोर्ट में कहते हैं कि महंगाई कंट्रोल में है और 10 साल की जी-सेक पर यील्ड 7 फीसदी के आसपास है, हमें नहीं लगता कि रिवाइज साइकिल के दौरान पीपीएफ पर ब्याज बढ़ेगा और उम्मीद है कि ब्याज दर पर यथास्थिति बरकरार रखी जाएगी.

    ऐतिहासिक रूप से सरकार ने पीपीएफ या अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर तय करने के लिए श्यामला गोपीनाथ समिति द्वारा रेकेमेंडिड फॉर्मूले का लगातार पालन नहीं किया है. ऐसे उदाहरण हैं जहां गोपीनाथ समिति के निर्धारित फॉर्मूले ने कम ब्याज दर का संकेत दिया था, फिर भी सरकार ने पीपीएफ पर हाई रेट देने का ऑप्शन चुना. इसलिए, केवल वृद्धि का सुझाव देने वाले फॉर्मूले के आधार पर पीपीएफ ब्याज दर 2024 की जुलाई-सितंबर तिमाही में आवश्यक रूप से नहीं बढ़ सकती है.

    चार साल से क्यों नहीं बढ़ी PPF की ब्याज दर?

    पीपीएफ की छूट-छूट-छूट या ईईई स्टेटस ही ऐसा कारण दिखाई दे रहा है कि जिसकी वजह से इसकी ब्याज दरों में बीते 4 साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है. पीपीएफ कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम्स में से एक है जिसमें कई तरह के छूट के प्रावधान हैं. पीपीफा में किया गया निवेश निवेशकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट देता है. पीपीएफ अकाउंट से निवेशकों को ब्याज मिलता है वो टैक्स फ्री होता है.

    इसके अलावा, पीपीएफ अकाउंट के मैच्योर होने वाली कमाई पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है. इसलिए, अगर आप टैक्स फ्री यील्ड के हिसाब से देखें तो पीपीएफ स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे अच्छा रिटर्न दे रहा है. कुछ जानकारों के अनुसार छूट स्टेटस प्राप्त होने के बावजूद, केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी है. जबकि पीपीए का एयूएम एसएसवाई के मुकाबले ज्यादा बड़ा है.

    SCSS, NSC और सुकन्या समृद्धि की ब्याज दरें बढ़ेंगी?

    क्या सरकार पीपीएफ, एससीएसएस, एनएससी और एसएसवाई जैसी अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव करेगी? इसका उत्तर देते हुए, जानकार कहते हैं कि स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव होने की संभावना ना के बराबर है. जुलाई के महीने में जो बजट आएगा, उसमें ये बात स्पष्ट होगी कि स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा कब किया जा सकता है. बजट के बाद वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ब्याज दरों में इजाफे की कुछ संभावनएं दिखाई दे सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

    March 26, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?