Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी
    • उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2025 में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान
    • Pushkar Singh Dhami ने रायपुर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन, बोले—कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    Tuesday, March 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»हरियाणा»ओबीसी की रैली, बनिया का जिक्र, हरियाणा में भूपिंदर हुड्डा पर क्या-क्या बोले अमित शाह?
    हरियाणा

    ओबीसी की रैली, बनिया का जिक्र, हरियाणा में भूपिंदर हुड्डा पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी बिगुल फूंका. 23 मिनट के अपने भाषण में शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिला देखकर काम करती थी, लेकिन हम संपूर्ण हरियाणा का विकास कर रहे हैं.

    शाह ने भूपिंदर हुड्डा के हिसाब मांगो अभियान पर भी तंज कसा और कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं. पाई-पाई का हिसाब रखता हूं. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता को अपना हिसाब देने के लिए तैयार है. रैली में अमित शाह ने और क्या-क्या कहा, पढ़िए…

    1. कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण में रोड़ा अटकाया

    गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- साल 1957 में काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में एक कमीशन का गठन हुआ था. इस कमीशन का मकसद पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाने का था, लेकिन ओल्ड ग्रैंड पार्टी इस पर पलथी मारकर बैठी रही.

    कांग्रेस ने अगर इसे नहीं रोका होता, तो आज देश में पिछड़ों की स्थिति कुछ और होती. इतन ही नहीं, 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू नहीं होने दिया, जब 1990 में इसे लागू किया गया, तब राजीव गांधी ने इसका विरोध किया.

    शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज ओबीसी समुदाय का हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता इनके चेहरे को पहचानती है.

    2. हुड्डा परिवारवाद और भ्रष्टाचार का हिसाब दे सकते हैं?

    अमित शाह के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं को न तो विकास पर बात करनी चाहिए और न ही इसका हिसाब मांगना चाहिए. महेंद्रगढ़ की रैली में शाह ने कहा कि हुड्डा साहब आप तो सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार का हिसाब दे सकते हैं.

    उन्होंने आगे कहा कि जब हुड्डा साहब सरकार में थे, तब हर दिन भ्रष्टाचार के मामले आ रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. एनडीए की सरकार ने यूपीए की सरकार की तुलना में हरियाणा को 6 गुना ज्यादा पैसा दिया है. कांग्रेस सिर्फ जाति की राजनीति करती है.

    3. कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिर्फ अपने जिले का काम करते थे

    शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जब कांग्रेस से कोई मुख्यमंत्री बनते थे, तब वो सिर्फ अपने जिले का काम करते थे. हमारी सरकार में ऐसा नहीं है. मुख्यमंत्री कोई बने, उसका ध्येय संपूर्ण हरियाणा का विकास करना है.

    उन्होंने आगे कहा कि मैं एक और बात आपको याद दिलाना चाहता हूं. हरियाणा में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो आपका आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी, इसलिए आप इन लोगों से बचकर रहना.

    शाह ने इस दौरान ओबीसी को पंचायत और म्यूनिसपल इलेक्शन में मिलने वाले आरक्षण का भी जिक्र किया.

    हरियाणा में इसी साल होने हैं विधानसभा के चुनाव

    दिल्ला से लगे हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. यहां पर 2014 से ही कांग्रेस का शासन है. बीजेपी फिर से दलित, ओबीसी और सवर्ण को साधकर राज्य की सत्ता में आने की कवायद में जुटी है. हरियाणा में ओबीसी समुदाय की आबादी करीब 42 प्रतिशत है.

    राज्य में सवर्ण समुदाय की 12 प्रतिशत आबादी है. इसके अलावा दलित करीब 21 और मुसलमान 4 प्रतिशत हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

    March 30, 2026

    उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2025 में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान

    March 30, 2026

    Pushkar Singh Dhami ने रायपुर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन, बोले—कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

    March 30, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?