Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»मांझी, मेघवाल, जयंत… मोदी मंत्रिमंडल में कौन कौन हो रहा शामिल, किनको आया फोन, देखें पूरी लिस्ट
    देश

    मांझी, मेघवाल, जयंत… मोदी मंत्रिमंडल में कौन कौन हो रहा शामिल, किनको आया फोन, देखें पूरी लिस्ट

    Social ScanBy Social ScanJune 9, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के कई सांसदों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन गया है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्रिपद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. ये समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा और समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं.

    ये नेता बनाए जाएंगे मंत्री

    • शिव सेना (शिंदे) से प्रताप राव जाधव को मंत्री बनाया जाएगा. उनके पास फोन पहुंचा है. शिंदे सेना से एक ही मंत्री बनाया जाएगा.
    • बीजेपी नेता पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य को भी कॉल गया है.
    • एचडी कुमारस्वामी को चाय पर बुलाया गया.
    • जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह के पास फोन पहुंचा.
    • सर्वानंद सोनोवाल को फोन पहुंच गया है.
    • बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को भी फोन पहुंच गया है.
    • चिराग पासवान को भी कॉल पहुंची. पीएम मोदी नए मंत्रियों से चाय पर मुलाकात करेंगे.
    • बीजेपी नेता अर्जुन मेघवाल को फोन किया गया है.
    • आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को भी फोन किया गया है.
    • TDP के नेता जय गाला ट्वीट करते हुए बताया कि टीडीपी कोटे से दो सांसद मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री बनेंगे. वहीं, जीतन राम मांझी को मोदी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है. उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है.
    • शपथ के लिए रामनाथ ठाकुर को फोन किया गया है. रामनाथ ठाकुर ने फोन पर बताया कि भाजपा अध्यक्ष का फोन आया और पीएमओ से चाय पर बुलावा आया है. रामनाथ ठाकुर के पिता स्व. कर्पूरी ठाकुर को इस वर्ष केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था. रामनाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं. नीतीश के बेहद करीबी और भरोसेमंद हैं. बिहार में लालू यादव और सीएम नीतीश की सरकार में भी रह चुके हैं.

    मोदी के शपथ ग्रहण में ये विदेश मेहमान होंगे शामिल

    पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के विदेशी मेहमान गवाह बनेंगे. भारत ने अपने पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. इस भव्य शपथग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुईज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हो रहे हैं.

    ये विशेष मेहमान शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में भी शामिल होंगे. इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बातचीत भी संभव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में इन नेताओं की उपस्थिति भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ नीति को प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है. ये पहल भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने और अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को और अधिक गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण है. इस समारोह में चीन और पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Read More

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?