हरिद्वार के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आज एआई पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश-विदेश के कई विशेषज्ञ शामिल हुए। देसंविवि हरिद्वार में एआई विश्वास और भविष्य विषय पर हुए इस सम्मेलन में 20 देशों के प्रतिनिधि और दो नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल रहे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एआई को आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जोड़कर ही आगे बढ़ाना होगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एआई का सही दिशा में उपयोग कर इसे समाज और मानवता की भलाई का माध्यम बनाना चाहिए। देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने चेताया कि गलत दिशा में उपयोग होने पर एआई भस्मासुर भी बन सकता है। सम्मेलन में भारत सरकार के एआई मिशन के सीईओ डॉ. अभिषेक सिंह और कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Thursday, March 26

