Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»संस्कारधानी को हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख आज, भूकंप के मामले में जबलपुर संवेदनशील
    मध्यप्रदेश

    संस्कारधानी को हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख आज, भूकंप के मामले में जबलपुर संवेदनशील

    Social ScanBy Social ScanMay 22, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जबलपुर। संस्कारधानी की जमीन हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख 22 मई, 1997 के जख्म आज ताजा हो गए हैं। आज भूकंप की बरसी है। उस दिल दहला देने वाले भूकंप की बरसी, जो 39 जीवन काल-कवलित कर गया था। साथ ही हजारों लोगों को बेघर कर दिया था। यही वजह हे कि भूकंप से हुए विनाश को याद कर आज भी शहर के लोग सिहर जाते हैं। इसी के साथ आपदा प्रबंधन के ठोस उपायों की समीक्षा भी बरबस ही होने लगती है।

    22 मई, 1997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप आया था

     

    उल्लेखनीय है कि 22 मई, 1997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप में कई घर और इमारतें ढह गई थीं। जिसके मलबे में दबकर जिंदगियां जिंदा ही दफन हो गई थीं और लाखों की आबादी प्रभावित हुई थी। दरअसल, भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले जबलपुर में उसके बाद भी 8-10 झटके आ चुके हैं। रिक्टर स्केल पर 8.2 तीव्रता वाले इस भूकंप से पूरा जबलपुर शहर थर्रा गया था। भूकंप ने जबलपुर के कोसमघाट गांव को तबाह कर दिया था। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय सहित अनेक स्थानों पर हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिले की अनेक बड़ी इमारतें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थीं।

     

    भूकंप जमीन से 33 किलोमीटर नीचे केंद्रित था

    जबलपुर में आया भूकंप जमीन से 33 किलोमीटर नीचे केंद्रित था। इससे जबलपुर के 70 किलोमीटर के आसपास का इलाका और क़रीब 2 हजार 539 गांव प्रभावित हुए थे। शहर के हजारों से मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूकंप से हुई तबाही का जायजा लेने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल यहां आए थे और लोगों से मिले थे।

     

    भूकंप के मामले में जबलपुर संवेदनशील

     

    भूकंप के मामले में जबलपुर और नर्मदा घाटी काफी संवेदनशील मानी जाती है। नर्मदा घाटी में धरती के अंदर दो प्लेट के बीच उथल-पुथल के कारण इसे संवेदनशील माना जाता है। जबलपुर को भूकंप के जोन -3 में रखा गया है और यहां 6 से 7 तीव्रता के भूकंप आने की आशंका बनी रहती है। इसीलिए शहर का नाम आपदा प्रबंधन की सूची में 38 अति संवेदनशील शहरों में शामिल है। 1997 के विनाशकारी भूकंप के बाद भी जबलपुर में भूकंप के आफ्टर-शाक लगातार आते रहते हैं। ऐसा माना जाता है की जबलपुर में गर्मियों के वक्त भूकंप आया है। और गर्मियों के समय भूकंप के झटके आए हैं।

     

    भूकंप से सुरक्षित रहने के लिए तकनीकी को विस्तार से बताया

     

    27 वर्ष पहले शहर में ऐसी प्राकृति आपदा हुई थी, जिससे शहर में अपार जनधन हानि हुई थी। 39 लोग असमय काल कलवित हो गए थे। तत्कालीन आकलन के अनुसार लगभग 500 करोड़ की धन हानि हुई थी। 22 मई 1997 का दिन याद करके मन सिहर उठता है। भूकंप जन जागरुकता को लेकर मंगलवार को कलावीथिका में प्रैक्टिसिंग इंजीनियरिंग एसोसिएशन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 1997 के भूकंप से सीख लेते हुए शहर में मजबूत निर्माण हो उद्देश्य को लेकर कांपती धरती पर स्थिर जीवन एक डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

     

    भूकंप से सुरक्षित रहने की तकनीकी विस्तार से बताई

     

    फिल्म के माध्यम से भवन निर्माण भूकंप से सुरक्षित हो सके ऐसी तकनीकी जानकारियों को विस्तार से बताया गया । भूकंपीय दृष्टि से जबलपुर एक संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पर 1997 के बाद भी कई भूकंप आ चुके हैं। इसी वजह से जबलपुर जो पहले जोन 3 में आता था, वह अब जोन 4 में प्रस्तावित हो गया है। इस बिंदु को देखते हुए शहर में सुरक्षित निर्माण के लिए भूकंप से सुरक्षा प्रदान करने वाली आधुनिकतम तकनीकियों का इस्तेमाल आवश्यक हो जाता है।

     

    माइक्रो जोनेशन कार्य दो स्तर तक ही हो पाया था

     

    2004 में शहर के माइक्रो जोनेशन कार्य को जो उस समय दो स्तर तक ही हो पाया था, उसे तीसरे और चौथे स्तर तक पूर्ण करना अति आवश्यक है। जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि की गुणवत्ता और सघनता के आधार पर किस किस प्रकार के निर्माण प्रस्तावित हो संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि भारतीय मानक ब्यूरो प्रस्तावित राष्ट्रीय मापदंडों को अपनाकर भूकंप से सुरक्षित निर्माण किया जा सकता है। फिल्म में यह भी बताया गया कि भूकंप के दौरान और उसके पश्चात क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए । इस अवसर पर 1997 में आए भूकंप की विभीषिका दर्शाती छाया चित्र प्रर्दशनी भी प्रदर्शित की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?