सीईसी सदस्य और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त हो चुकी है, जिसके तहत राज्य को 28 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 16वें वित्त आयोग में राज्य को अपेक्षित धनराशि नहीं मिलने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में मातृशक्ति का पोषण स्तर गिरकर 56 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 30 हजार रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन रोजगार कार्यालयों में अब भी करीब 10 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ग्रोथ रेट में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही कांग्रेस शासनकाल में 50 किलो का मिलने वाला यूरिया बैग अब 40 किलो का कर दिया गया है और उसकी कीमत भी बढ़ा दी गई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सीएजी की रिपोर्ट में नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। इसके अलावा राज्य में पलायन की समस्या गंभीर बनी हुई है, जहां 1726 गांवों से पलायन हो चुका है और करीब 1700 विद्यालय बंद हो गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। वहीं मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए भी सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर खनन, आबकारी और भू-माफियाओं को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

