Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»इंडिया को ढेंगा, केंद्र पर गुस्सा! नीति आयोग की बैठक से ममता ने साधा एक तीर से दो निशाना
    दिल्ली/NCR

    इंडिया को ढेंगा, केंद्र पर गुस्सा! नीति आयोग की बैठक से ममता ने साधा एक तीर से दो निशाना

    Social ScanBy Social ScanJuly 27, 2024Updated:January 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, बैठक में क्या हुआ? क्या फैसले लिये गये? बैठक में शामिल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा? इस पर चर्चा बहुत ही कम हुई. इंडिया गठबंधन के स्टैंड से अलग विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं और उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगा कर बैठक से बॉयकॉट कर गईं.

    ममता बनर्जी के बॉयकॉट के साथ ही वह चर्चा के केंद्र में आ गईं और दिन भर के लिए सुर्खियों में रहीं. इंडिया गठबंधन के विरोध के बावजूद ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने और फिर बहिष्कार को लेकर अब राजनीतिक अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं.

    यह सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर ममता बनर्जी के निशाने पर मोदी सरकार थी या फिर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में चलने वाला इंडिया गठबंधन या फिर ममता बनर्जी ने एक तीर से दो निशाना साधा है. मोदी सरकार के खिलाफ आवाज भी बुलंद की और इंडिया गठबंधन की उसकी औकात भी दिखला दी.

    चुनाव में ममता ने इंडिया को दिखाया था आइना

    लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी ने इंडिया गठबंधन को आइना दिखते हुए अपने बल पर बीजेपी की लड़ाई की और 42 में से 29 सीटों पर जीत हासिल कर यह साबित कर दिया था कि बंगाल में केवल उनका ही वर्चस्व है. ममता बनर्जी बीजेपी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों कांग्रेस और माकपा को भी उनकी जगह दिखा दी थी, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही वह फिर से इंडिया गठबंधन में शामिल हुईं और बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी और इंडिया गठबंधन के साथ चलने का ऐलान कर दिया.

    संसद की कार्यवाही को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा के नेता क्रमशः सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन शामिल हो रहे हैं. आम बजट को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में 29 जुलाई की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला हुआ, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने का निर्णय लेकर ममता बनर्जी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी.

    ममता के बैठक में शामिल होने को लेकर उठे सवाल

    उसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या नीति आयोग की बैठक में शामिल होकर ममता नरम रुख अपना रही हैं? पीएम मोदी से क्या फिर से ममता की नजदीकी बढ़ रही है? कांग्रेस की ओर से अपील की गई कि चूंकि इंडिया गठबंधन के कोई भी सीएम बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. इसलिए ममता भी शामिल नहीं हो, लेकिन ममता बनर्जी ने कहा कि यदि यह जानकारी पहले दी गई होती तो उनका फैसला कुछ और होता और वह बैठक में शामिल हुईं. बैठक में शामिल होकर एक तीर से दो निशाने साधे. वह अब दिल्ली की राजनीति में चर्चा के केंद्र में हैं.

    बता दें कि विपक्षी गठबंधन के सात मुख्यमंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार किया था. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब के सीएम भगवंत मान और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे. बैठक में केवल विपक्षी गठबंधन के सीएम के रूप में ममता बनर्जी शामिल हुई थीं, लेकिन, बैठक के बीच में ही उन्होंने शिकायत की तो उनका माइक बंद कर दिया गया. वह विपक्ष के बारे में बात करना चाहती थी. उन्होंने बजट में भेदभाव का जिक्र किया. लेकिन, कहने नहीं दिया गया. माइक बंद है. इसलिए वह बैठक छोड़कर चली गईं.

    ममता की रणनीति से उलझा इंडिया गठबंधन

    ममता बनर्जी के बैठक से बहिष्कार के बाद ही दिल्ली की राजनीति में हंगामा मच गया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि ममता बनर्जी की माइक बंद की गई थी. पीआईबी ने फैक्ट चेक का रिलीज जारी कर ममता पर गुमराह करने का आरोप लगाया. केंद्र की दलीलों के बावजूद तब तक ममता दिल्ली की राजनीति में चर्चा के केंद्र में दिन भर रहीं.

    नेताओं का कहना है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं. नीति आयोग की बैठक में शामिल होते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र विपक्षी राज्यों को वंचित कर रहा है. उन्होंने बैठक में शामिल होकर यह संदेश देने की कोशिश की कि वह इंडिया गठबंधन की हिस्सा है और बीजेपी की भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ वह आवाज उठा रही हैं.

    ममता के समर्थन में आए स्टालिन, अधीर ने साधा निशाना

    ममता ने बंगाल की जनता को संदेश दिया कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की मांगों को मांगने गयी हैं. लेकिन, बीजेपी बंगाल के खिलाफ है. भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण बंगाली नहीं बोल सकते. उन्होंने अपने स्टैंड से इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को भी यह संदेश भी दिया कि तृणमूल कांग्रेस को इग्नोर नहीं किया जा सकता है. खास कर ममता बनर्जी को इग्नोर करना भारी पड़ेगा. उन्होंने बैठक में शामिल होकर दिखा दिया कि विरोध कैसे किया जाता है?

    ममता बनर्जी के विरोध के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का बयान आया और उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ बर्ताव के लिए मोदी सरकार की आलोचना की. आप सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान आये, लेकिन कांग्रेस की ओर से न तो राहुल गांधी और न ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ही कोई बयान आया. केवल कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और जयराम रमेश का बयान आया और उन्होंने इसकी निंदा की. कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीधा ममता बनर्जी पर आरोप लगा दिया कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं और यह उनकी पहली की स्क्रिप्ट थी. उसी के अनुसार ममता ने काम किया था.

    स्पीकर के चुनाव में भी टीएमसी ने लगाया था अड़ंगा

    ममता बनर्जी की पार्टी इसके पहले भी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के प्रभुत्व को लेकर सवाल उठा चुकी हैं. उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई पर सवाल उठाया था. लोकसभा में स्पीकर पद के चुनाव के दौरान जब कांग्रेस की अगुवाई में एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस के आठ बार के उम्मीदवार के सुरेश को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया तो टीएमसी ने आपत्ति जताई थी और कहा कि इस फैसले में उसकी सहमति नहीं ली गई थी. बाद में तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के दवाब में स्पीकर चुनाव के दौरान मतों की गणना की मांग नहीं की गई और ध्वनि मत से स्पीकर का चुनाव हुआ.

    कोलकाता की सभा में एकजुट हुए थे ममता-अखिलेश

    कुछ दिन पहले ही 21 जुलाई को टीएमसी की शहीद दिवस के अवसर पर कोलकाता में ममता बनर्जी ने बड़ी रैली की थी. इस रैली में इंडिया गठबंधन की ओर से केवल समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शिरकत की थी. इस रैली से ममता बनर्जी ने कांग्रेस को यह संदेश देने की कोशिश की थी कि इंडिया गठबंधन के बीच भी अलग गठबंधन है और दो बड़ी पार्टियों सपा और तृणमूल को नदरदांज कर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है और यदि कोई फैसला लिया गया तो इसका विरोध भी होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?