भूकंप की सूचना मिलते ही न्यू बसअड्डा स्टेजिंग एरिया से मैसमोर इंटर कॉलेज में भवन गिरने की खबर पर मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भवन के अंदर छात्र के मौजूद होने की आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए रेस्क्यू टीमों को तत्परता के साथ भेजा गया। इसी बीच श्रीनगर स्टेजिंग एरिया, एनआईटी मैदान से भी परस्वीत गांव में भूकंप की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया पूरे घटनाक्रम पर निगरानी बनाए हुए थीं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का आयोजन किसी भी आपदा की वास्तविक स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि राहत दलों की त्वरित पहुंच और समन्वय की क्षमता को माउंटेन रेस्क्यू सिस्टम के माध्यम से भी परीक्षण किया गया। डीएम ने स्वीकार किया कि अभ्यास में जो भी कमियाँ सामने आई हैं, उन्हें भविष्य में सुधारकर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

