Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी…लालू पर जमकर बरसे पीएम मोदी
    देश

    LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी…लालू पर जमकर बरसे पीएम मोदी

    Social ScanBy Social ScanMay 25, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के पाटलिपुत्र पहुंचे, पीएम मोदी बीजेपी के पाटलिपुत्र से उम्मीदवार राम कृपाल यादव के लिए प्रचार करने पहुंचे. पीए मोदी ने इस मौके पर लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे हैं, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी हो रही है, इन लाालटेनियों ने बिहार में अंधेरा किया है.

    पीएम ने कहा कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं उसका एग्जीट पोल चालू हो गया है. पीएम मोदी ने कहा आप समझ लीजिए जब यह इंडी गठबंधन वाले सोते, उठते, जागते, बैठते ईवीएम को गाली देना शुरू कर दें मतलब कि एनडीए की सफलता का एग्जीट पोल आ चुका है. 4 जून को पाटलिपुत्र में नया रिकॉर्ड बनेगा और देश में भी नया रिकॉर्ड बनेगा.

    इंडी गठबंधन 24 घंटे झूठ बोलता है

    पीएम ने आगे कहा कि मैं भारत के कोने-कोने में गया हूं और चारों तरफ से एक ही मंत्र सुनाई देता है, एक ही विश्वास चारों तरफ प्रकट हो रहा है फिर एक बार मोदी सरकार. पीएम ने आगे कहा कि साथियों 24 के इस चुनाव में एक तरफ 24 घंटे आपके लिए मेहनत करने वाला मोदी है तो दूसरी तरफ 24 घंटे झूठ बोलने वाला इंडी गठबंधन है. एक तरफ मोदी है जो 24×7 विकसित भारत बनाने में जुटा है, 24×7 आत्म निर्भर भारत बनाने में जुटा है. वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के पास काम नहीं है. देशवासियों ने उनकी छुट्टी कर दी है कोई जेल में विश्राम कर के रहते हैं, कोई बाहर रहते हैं और इसीलिए यह इंडी गठबंधन दिन हो या रात सिर्फ मोदी को गालियां देने में जुटा है , वो वोट बैंक को खुश करने में जुटा है.

    LED के जमाने में लालटेन

    पीएम मोदी ने कहा कि एलईडी का जमाना चल रहा है और यह यहां लालटेन लेकर चल रहे हैं , और इस लालटेन ने एक ही घर में रोशनी की है, इन लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा-अंधेरा ही फैलाय है, दूसरों के बेटी-बेटियों को पूछते नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि इनका सूत्र है अपना काम बनता , जिस पर जनता ने कहा कि भाड़ में जाए जनता.

    PM चुनने का चुनाव

    यह चुनाव सिर्फ एमपी चुनने के लिए नहीं है यह देश का पीएम चुनने के लिए है. आपका वोट देश का पीएम चुनने वाला है, आप पाटलिपुत्र में बैठे हो लेकिन दिल्ली का फैसला आप करने वाले हो. भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने दम-खम के साथ रख सकें. वहीं दूसरी ओर यह इंडी वाले 5 साल में 5 पीएम देने कीतैयारी कर रहे हैं. पांच साल में पांच पीएम में क्या होगा इस देश का. यह 5 पीएम दावेदार, गांधी परिवार का बेटा, सपा वाले परिवार का बेटा, नेशनल कॉन्फ्रेंस परिवार का बेटा, एनसीपी वाले परिवार का बेटा, टीएमसी परिवार का बेटा, आप पार्टी के आका की पत्नी, नकली शिवसेना परिवार का बेटा, आरजेडी के बेटे यह सारे परिवारवादी मिलकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर Musical Chair खेलना चाहते हैं.

    इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

    पीएम ने कहा कि यह लोग सांप्रदायिक है, इनको संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, यह लोग जातिवादी है, यह लोग परिवारवादी है, वो सबसे पहले अपने परिवार का ही सोचते हैं, क्या ऐसे लोग बिहार का भला कर सकते हैं, क्या पाटलिपुत्र का भला कर सकते हैं, आपके परिवार का भला कर सकते हैं. बिहार ने एससी, एसटी, ओबीसी (SC,ST,OBC) के आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. लेकिन आज मैं बहुत दुख के साथ एक कड़वा सच आपके सामने रख रहा हूं. आरजेडी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल मिलकर एससी, एसटी, ओबीसी के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा. लेकिन आरजेडी, कांग्रेस, इंडी गठबंधन के दल एससी, एसटी, ओबीसी का कोटा खत्म करके अपने वोट बैंक को जो वोट जिहाद करते हैं ऐसे लोगों को धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. 24 के इस चुनाव में जब मैंने इन दलों की इस साजिश का पर्दाफाश किया है तो एक के बाद एक इनकी एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण विरोधी करतूते सामने आ रही है.

    आरक्षण पर डाला डाका

    पीएम ने कहा कि इन्होंने मिलकर परिवारों के आरक्षण पर डाका डाल दिया है, आपको अंधेरे में रख कर रात में चोर आकर जैसे चोरी कर जाए वैसे ही लूटेरों ने आपके हक को लूटा है और इन जातियों का आरक्षण कम करके कांग्रेस , आरजेडी और इन दलों ने अपने वोट जिहाद वाले अपने वोट बैंक को दे दिया है. कांग्रेस, आरजेडी ने आदिवासी, दलितों, पिछड़ों के बच्चों से आरक्षण का अधिकार छीन लिया है और मुस्लामानों को दे दिया है. यह संविधान के खिलाफ है.अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस ने रातों रात Minorinty Institutions से जुड़ा कानून बदल दिया. हजारों संस्थानों को Minorinty Institutions घोषित कर दिया. इन संस्थानों में पहले दाखिले के दौरान एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण मिलता था, लेकिन कांग्रेस , आरजेडी के चलते इन संस्थानों में एक फीसदी भी नहीं मिलता है जो पहले मिलता था उस पर ताले लगा दिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Read More

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?