Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»चुनावी नतीजों के दिन कैसा रहता है शेयर बाजार, छाएगी मायूसी या रहेगी बहार?
    व्यापार

    चुनावी नतीजों के दिन कैसा रहता है शेयर बाजार, छाएगी मायूसी या रहेगी बहार?

    Social ScanBy Social ScanJune 3, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    एग्जिट पोल और उसका असर शेयर बाजार में दिख गया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है. 1 फरवरी 2021 के बाद शेयर बाजार में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर अडानी ग्रुप तक की कं

    इस सवाल का जवाब खोजने के लिए हमें 20 साल पीछे जाना होगा. जी हां, साल 2004 में चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के तमाम आंकड़ों और अनुमानों को पलटते हुए दिखाई दिए थे और शेयर बाजार में मामूली तेजी इसलिए देखने को मिली थी क्योंकि एग्जिट पोल के अगले दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था.

    वहीं दूसरी ओर साल 2009 के चुनाव में सेंसेक्स ने जितनी लंबी छलांग लगाई, ऐसी किसी ने भी नहीं देखी होगी. उस दिन शेयर बाजार में 17 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था. साल 2014 में एक फीसदी से ज्यादा और 2019 में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

    पनियों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि आखिर चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार कैसा रहेगा?

    आइए जरा चलते हैं इस सफर पर और आंकड़ों की भाषा में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बीते 20 साल में जितने भी लोक​सभा चुनाव हुए और नतीजे आए उस दिन शेयर बाजार की चाल कैसी देखने को मिली है. वहीं साल 2024 के लोक​सभा चुनाव के नतीजों के दिन शेयर बाजार रफ्तार कैसी देखने को मिल सकती है.

    2004 में फ्लैट रहा था बाजार

    साल 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट दिखाई दिए थे. 13 मई 2004 को चुनाव के नतीजे आए. उस दिन सेंसेक्स 5399.47 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एक दिन पहले 13 मई को सेंसेक्स 5358.35 अंकों पर बंद हुआ था. इसका मतलब है कि सेंसेक्स में 0.77 फीसदी यानी 41.12 अंकों का इजाफा देखने को मिला था.

    दूसरी ओर निफ्टी भी बिल्कुल फ्लैट ही देखने को मिला था. आंकड़ों के अनुसार नेशनल स्टॉक​ एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 12 मई को 1,711.10 अंकों पर बंद हुआ था और चुनाव के नतीजों के दिन निफ्टी 0.37 फीसदी यानी मात्र 6.4 अंकों की मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ.

    2009 में टूट थे सभी रिकॉर्ड

    साल 2009 का लोकसभा चुनाव ऐसे दौर में हुआ था जब पूरी दुनिया रिसेशन के दौर से गुजर रही थी. उस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पॉलिसी की तारीफ सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हुई थी क्योंकि उन्होंने ऐसे नाजुक दौर में देश की इकोनॉमी को थामकर रखने में सफलता हासिल की थी. जिसका इनाम उन्हें साल 2009 के इलेक्शन के बाद चुनावी नतीजों के रूप में मिला.

    2009 के चुनावी नतीजों के दिन यानी 16 मई को शनिवार था. जिसकी वजह से बाजार बंद था. सोमवार को जब 18 मई को सेंसेक्स ओपन हुआ तो 17.34 फीसदी की तेजी देखने को मिली. 15 मई को सेंसेक्स 12173.42 अंकों पर बंद हुआ था और 18 मई को सेंसेक्स 14284.21 अंकों पर बंद हुआ. यानी 2,110.79 अंकों की तेजी देखने को मिली. जबकि निफ्टी 2.09 फीसदी या 75.3 अंकों की तेजी के साथ 18 मई को 3,673.15 अंकों पर बंद हुआ था. 15 मई को निफ्टी 3,597.85 अंकों पर था.

    जब नरेंद्र मोदी के ऐरा की हुई शुरुआत

    साल 2014 से राजनीतिक और आर्थिक तौर पर मोदी ऐरा की शुरुआत हुई. चुनावी नतीजे 16 मई को आए थे. उससे पहले 15 मई को सेंसेक्स 23905.60 अंकों पर दिखाई दिया था. 16 मई को सेंसेक्स 24171.74 अंकों पर बंद हुआ. इस दिन सेंसेक्स 1.11 फीसदी यानी 266.14 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली.

    दूसरी ओर निफ्टी 7200 से ज्यादा अंकों के साथ बंद हुआ था. अगर आंकड़ों को देखें तो 15 मई को निफ्टी 7,123.15 अंकों पर देखने को मिला था और 16 मई को 7,203.00 अंकों पर बंद हुआ. इसका मतलब है कि निफ्टी चुनावी नतीजों के दिन 1.12 फीसदी यानी 79.85 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.

    जब दूसरी बार जीती थी मोदी सत्ता

    साल 2019 में मोदी सत्ता लगातार दूसरी और ज्यादा मजबूती के साथ जीती. 23 मई को नतीजों का ऐलान हुआ था. 22 मई को सेंसेक्स 39110.21 अंकों पर बंद हुआ. 23 कमई को चुनावी नतीजों को देखते हुए सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 40 हजार अंकों को भी पार कर गया था. लेकिन उसके बाद प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई. बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स 0.76 फीसदी या 298.82 अंकों की गिरावट के साथ 38811.39 अंकों पर दिखाई दिया.

    निफ्टी की हालत भी कुछ ऐसी की देखने को मिली थी. 22 मई को निफ्टी 11,737.90 अंकों पर बंद हुआ था. 23 मई को चुनावी परिणामों के दौरान निफ्टी 12 हजार अंकों के लेवल पर को क्रॉस कर गया. उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और 0.69 फीसदी यानी 80.85 अंकों की गिरावट देखने को मिली और 11,657.05 अंकों पर बंद हो गया.

    4 जून को कैसा रिएक्ट कर सकता है बाजार?

    अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 4 जून को शेयर बाजार किस तरह से रिएक्ट कर सकता है? शेयर बाजार एक्सपर्ट पुनीत किनरा के अनुसार अगर चुनावी नतीजे एग्जिट पोल की तरह ही रहते हैं तो शेयर बाजार में एक बार फिर से 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है. उसके बाद शेयर बाजार नीचे जरूर आएगा और ठीक नंबर पर सेटल होगा. वहीं अगर नतीजे हंग पार्लियामेंट की ओर जाते हैं, जिसकी संभावना ना के बराबर दिखाई दे रही है तब शेयर बाजार में 10 फीसदी तक का लोअर सर्किट लगता हुआ दिखाई दे सकता है.

    3 साल बाद देखी गई सबसे बड़ी तेजी

    सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2,507.47 अंक यानी 3.39 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ. यह पिछले तीन साल में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है. कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 2,777.58 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,738.89 अंक तक चला गया था.

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733.20 अंक यानी 3.25 प्रतिशत उछलकर अपने अबतक के सर्वोच्च स्तर 23,263.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 808 अंक यानी 3.58 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 23,338.70 अंक पर पहुंच गया था. सेंसेक्स और निफ्टी में एक फरवरी, 2021 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है. उस समय बजट पेश करने के बाद दोनों सूचकांक करीब पांच प्रतिशत मजबूत हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

    March 26, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?