कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लोक गायक पवन सेमवाल की गिरफ्तारी और जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में लोक गायक पवन सेमवाल ने मुख्यमंत्री पर एक लोकगीत प्रस्तुत किया था, जिसमें प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी,महिलाअत्याचार ,अव्यवस्था खनन और भू माफियाओं को संरक्षण दिये जाने जैसी कई सच्चाइयों को उजागर किया गया । लेकिन जैसे ही एक गीत सामने आया तभी सरकार के नुमाइंदे और पुलिस उभरते हुए लोक कलाकार के पीछे पड़ गई। रात को इस व्यक्ति की खोज बीन की गई और इस व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया गया। रात भर लोक गायक को पुलिस स्टेशन में रखा गया। उसको वहां इस बात के लिए मजबूर किया गया कि वह सोशल मीडिया में तथाकथित गीत को डिलीट करें। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह स्थिति क्यों आई। गणेश गोदियाल ने कहा कि कोई भी कलाकार यदि अपनी लेखनी और कला के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहा है तो उनकी आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है। यह सब का अधिकार बनता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत जाने वाली सरकार को ऐसा करने से रोका जाए। गणेश गोदियाल ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि बीते 1 महीने से प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को कई बार कोर्ट में मुहं की खानी पड़ी है, ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
- “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
- “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
- अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
- मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
- 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
- मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
- Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
Friday, March 27

