देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में सड़क पर रसूख दिखाना एक रईसजादे को भारी पड़ गया। ग्राम कोटी ढलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सफेद रंग की कार अवैध हूटर बजाते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। वीडियो का संज्ञान लेते ही सहसपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया, बल्कि चालक को भी सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद गाड़ी अब कोतवाली में खड़ी है और चालक की हेकड़ी पूरी तरह उतर चुकी है। मित्र पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सड़क पर नियमों से खिलवाड़ और अवैध हूटर बजाकर रसूख दिखाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

