पंचायत चुनाव में आरक्षण के फार्मूले की फिक्सिंग को गलत करार देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने आरक्षण के फार्मूले को गलत बताते हुए कोर्ट तक जाने की बात कही है।
एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नव प्रभात ने पंचायत चुनाव में लागू किए गए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 2011 की जनगणना में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है तो एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण में भी कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए था।
नव प्रभात ने कहा कि चुनाव 2011 की जनगणना के मुताबिक ही हो रहे हैं तो ओबीसी की 11 सीटो की जगह घटाकर 7 सीटें, SC की 7 से घटाकर 6 सीटे और ST की 8 सीटों की जगह 5 सीटें बढ़ाते हुए 13 सीटें क्यों कर दी गई।
नव प्रभात ने कहा कि वो पंचायत चुनाव के इस आरक्षण में SC और OBC वर्ग के साथ हुए अन्याय को देखते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं और आरक्षण के फार्मूले की गलत फिक्सिंग पर उन्हें आपत्ति है जिसे लेकर अंतरिम सूची जारी होने के बाद वो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।

