पौड़ी में पहली बार बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किया गया। पौड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में काश्तकारों, युवा उद्यमियों, बुद्धिजीवियों और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य बजट की महत्ता को आमजन तक पहुँचाना है, ताकि सरकार का बजट केवल कागज़ों तक सीमित न रहकर जनहित में प्रभावी रूप से लागू हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ऐसा समावेशी बजट लाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और सभी वर्गों को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पौड़ी में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है और इससे प्राप्त सुझावों को आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर बेहतर ढंग से हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित काश्तकार डॉ सविता रावत ने संवाद की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बेहद प्रेरणादायक है और इससे युवा किसानों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुँचाने का अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों व युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार गंभीरता से लेकर बजट में शामिल करेगी। संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने इसे जनभागीदारी आधारित बजट प्रक्रिया की सकारात्मक शुरुआत बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tuesday, March 24

