हर वर्ष बरसात शुरू होते ही राजधानी देहरादून के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलती नजर आती है । बरसात में शहर के कई इलाके पानी में डूब जाते है । वहीं आश्वासन जरूर मिलता है कि पूरा ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कर दिया जाएगा, लेकिन धरातल पर ऐसा नजर नहीं आता। ऐसे में इस बार एक हफ्ते पहले मानसून आने की संभावना है जिसको देखते हुए नगर निगम भी अपने स्तर से कार्य कर रहा है। इसको लेकर देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल का कहना है कि देहरादून के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग ने एक प्रोजेक्ट बनाया है जिसमें लगभग 4000 करोड़ रुपए लगने वाले है तब जाकर ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो पाएगा ।उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने संसाधनों के साथ नदियों को लगातार साफ करवा रहा है , नालियों को गहरा करवा रहा हैं वहीं वो कार्य जो निगम के हाथ में है उसपर हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।

