हल्द्वानी जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण जिला जज,डीएम और एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया, निरीक्षण जहां पर जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई,जिला जज हरीश गोयल, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने जेल के अंदर बंदियों के साथ बातचीत करते हुए उनको किस तरह से सुविधा दी जा रही है इसपर जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बात की, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण में बंदियों को जेल मैन्यूल के अनुरूप सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं, सभी बंदियों को निशुल्क चिकित्सा और विधिक सहायता मिलनी चाहिए, स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी जेल में काफी सराहनी प्रयास हो रहे हैं यदि आवश्यकता होगी तो इसकी डेवलपमेंट के नए प्रयोग किए जाएंगे ताकि बंदियों को जेल के अंदर आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा सके महिला बंदियों की सुरक्षा महिला बंदी रक्षकों द्वारा करने के निर्देश दिए गए हैं छोटे बच्चे भी हैं जिन्हें आंगनबाड़ी की सुविधा भी दिए जाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

