उत्तराखंड के चमोली जिले में करणप्रयाग स्थित मदिरा की दुकान पर अंकित मूल्य से ज्यादा की बिक्री करने का खुलासा सोशल स्कैन चैनल पर प्रमुखता से चलाया गया जिसके चलते करणप्रयाग जिला अधिकारी और उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए एक टीम को नियुक्त किया गया निर्देशो द्वारा मदिरा की दुकान का गोपनीय रूप से निरीक्षण किया गया
जिसमें दुकानदार द्वारा स्टॉक में हेरा फेरी के साथ-साथ ओवर रेटिंग का मामला भी सामने आया वहीं दूसरी ओर दुकान में कई अनियमिताएं जैसे रेट लिस्ट और स्टॉक में गड़बड़ पाई गई पूछे जाने पर दुकानदार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया इस कारण अब उस पर अबकारी नियमावली के तहत कार्रवाई की जा रही है आगे भी सोशल स्कैन चैनल के द्वारा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

