धारचूला विधानसभा के विधायक धामी नें जो भी उनके विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाएं या आपदा के काम चल रहे हैं उनकी सीबीआई जांच कराने की मांग है! हरीश धामी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि जो भी पिथौरागढ़ जिले में मुख्यमंत्री घोषणाएं हैं या आपदा के काम है। उनके द्वारा लगभग 34 कार्यों मुख्यमंत्री घोषणाएं जो धारचूला विधानसभा में चल रही है उसकी सूची भी सर्वजनिक की है साथ ही उनकी जांच की मांग भी की है!उनके द्वारा कहा गया है कि सूबे के मुख्यमंत्री ने धारचूला विधानसभा को कई मुख्यमंत्री घोषणाएं दी हैं उन्होंने अपना जो विकास का पिटारा है वह धारचूला विधानसभा के लिए खोला तो है, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में गुणवत्ता और कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिससे जितनी भी मुख्यमंत्री घोषणाएं चल रही विधानसभा में उनको पलीता लग रहा है!धामी ने यह भी कहा कि 2012 से लेकर 2025 तक अभी तक जितने भी आपदा के कार्य हुए हैं या जो भी मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई हैं उन सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए ताकि उनके गुणवत्ताओं का भी पता चले और दूध का दूध और पानी का पानी हो क्योंकि जो विकास कार्य उनके विधानसभा में हो रहे हैं कहीं ना कहीं उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है लाखों की योजनाओं को हजारों में निपटा दिया जा रहा है और बाकी का जो पैसा है वह डकार दिया जा रहा है! कहीं ना कहीं इसमें कुछ छूट भैया नेता भी शामिल है जिनकी वजह से विकास कार्यों को पलीता लग रहा है! धामी ने यह भी कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए क्योंकि उनको अब सरकार के ऊपर से भरोसा नहीं रहा है और इसकी अगर सीबीआई जांच ही होगी तभी कहीं ना कहीं सच्चाई सामने आ पाएगी ।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Wednesday, March 25

