पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार संघर्षरत है। आज कर्मचारियों व शिक्षकों ने काला दिवस मनाते हुए पौड़ी मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि अब कर्मचारी पुरानी पेंशन से कम किसी विकल्प पर तैयार नहीं हैं। महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि नई पेंशन व्यवस्था में रिटायर कर्मचारियों को महज़ 1-2 हज़ार रुपये मिल रहे हैं, जिससे उनका बुढ़ापा संकटमय हो गया है।जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि एक दिन का विधायक या सांसद भी पुरानी पेंशन लेता है, लेकिन वर्षों सेवा देने वाले कर्मचारी व शिक्षक क्यों वंचित रहें? महिला प्रभारी रनिता प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि समाज के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि OPS बहाल न हुई तो आंदोलन संसद तक पहुँचेगा और ‘राष्ट्रीय पेंशन सत्याग्रह’ के रूप में बड़े जनांदोलन का रूप लेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

