बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के पास सिरोबगड़ स्लाइड जोन से निजात दिलाने के लिए पपड़ासू-खांखरा बाईपास का निर्माण कार्य एक बार फिर से सुचारू हो गया है। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पांडे ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं जिनका समाधान कर लिया गया है यहां पर तीन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सिरोबगड़ बाईपास का काम एक साल से रुका हुआ था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवागमन के लिए करीब 2 साल का वक्त और लगने की संभावना है। आपको बता दें कि बाईपास के पूरा होने से लोगों को सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र की समस्या से निजात मिल सकेगी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ डेंजर जोन पिछले कई दशकों से रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता के साथ चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिये नासूर बना हुआ है। सिरोबगड़ डेंजर जोन की पहाड़ी से बिना बरसात के ही बोल्डर गिरते रहते हैं, जबकि बारिश होने पर यहां घंटों तक आवाजाही बंद हो जाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Thursday, March 26

