उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। 24 जुलाई और 28 जुलाई को मतदान होगा और 31 जुलाई को मतगणना के लिए दिन तय किया गया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवारों को लेकर तमाम तरह की आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। नगर निकाय क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम के बावजूद कई लोगों के नाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों को लेकर कई तरह की बातें कह रहा है। सोशल मीडिया में एक पत्र भी वायरल हुआ है जिसमें निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों पात्रता को लेकर पत्र जारी किया है। हालांकि बाद में निर्वाचन आयोग ने इस वायरल पत्र को फर्जी करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद नैनवाल और उनके भाई का नाम नैनीताल और अल्मोड़ा दोनो जगहों में दर्ज है। साथ ही सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि निर्वाचन आयोग से अपील है कि वह पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता से कराए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
- “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
- “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
- अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
- मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
- 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
- मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
- Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
Saturday, March 28

