मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद हरिद्वार नगर निगम पर सख्त कार्यवाही की गई l नगर निगम द्वारा बाजार भाव से अधिक दर पर जमीन खरीदे जाने के मामले में दोषी पाए गए चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में अब अब कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र होने की बात कह रही है। कांग्रेस का कहना है की हरिद्वार पर तो कार्रवाई की गई लेकिन देहरादून में हुए घोटाले पर आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे पूरे 5 साल हजारों करोड़ लूट लिए गए ।देहरादून के इतिहास में स्मार्ट सिटी से बड़ा कोई घोटाला नहीं होगा । स्मार्ट सिटी का घोटाला सभी घोटालों का सरताज है। देहरादून का नगर निगम आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा रहा है , जो नए मेयर है वो क्या करेंगे वो तो अगले पांच साल में पता लगेगा लेकिन पिछली तीन योजनाओं में नगर निगम ने पूरे शहर को खराब किया । उन्होंने कहा कि केवल उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में अगर कोई भ्रष्ट नगर निगम ढूंढना चाहेगा तो उसने सबसे आगे देहरादून नगर निगम मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Thursday, March 26

