मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी श्री जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

