सचिवालय में केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम के सदस्यों ने भेंट कर आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत विभिन्न सुझाव साझा किए। टीम ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर एवं नैनीताल जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।

टीम ने प्रभावितों से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सराहनीय बताया। आपदा में मृतकों के परिजनों एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावितों को ₹5 लाख की तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने की पहल को भी टीम ने सराहा।

केंद्रीय टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर हमारी सरकार पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को और मज़बूत बनाते हुए हम भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। हमारी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। हर प्रभावित परिवार की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा है।

