सोमवार को मुख्यमंत्री ने नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। यह मेला केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को निरंतर गति प्रदान करता आ रहा है।

हमारी सरकार द्वारा जहाँ एक ओर राज्य के शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं, वहीं हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

