उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कारगिल के शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया और 4 घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में मां भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिया. इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने […]
Browsing: उत्तराखण्ड
कावड़ यात्रा रूट के ढाबों पर नाम लिखकर पहचान बताने का विवाद अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि हरिद्वार में प्रशासन के एक और निर्णय पर सवाल खड़ा हो रहा है. इस बार कांवड़ रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों और मजारों को त्रिपाल से ढक दिया गया है. हालांकि अपने फैसले के 24 घंटे के अंदर ही हरिद्वार प्रशासन ने मस्जिदों और मजारों से त्रिपाल हटवाना शुरू कर दिया. शुक्रवार शाम के समय पुलिस के दो जवानों ने कांवड़ यात्रा रुटों पर पहुंचकर मस्जिदों और मजारों के सामने लगे पर्दों को हटवाया. यहां ज्वालापुर के रामनगर कॉलोनी […]
अमेरिका की संसद में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक गुस्से वाला भाषण दिया. अपने पूर संबोधन के दौरान व ये साबित करने में लगे रहे कि गाजा में चल रहा युद्ध कितना जरूरी है. बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना ये दौरा इजराइल को दी जाने वाली मदद को बढ़ाने की मांग को लेकर किया था. संबोधन के बाद 25 जुलाई को नेतन्याहू ने कमला हैरिस से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान कमला ने गाजा की मानवीय स्थिति पर चिंता जताई है और युद्ध विराम का आग्रह किया. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आग्रह किया कि […]
नेपाल में हाल ही में हुए प्लेन क्रैश में 18 लोगों की जान चली गई, जिनमें सभी टेक्निकल स्टाफ थे. नेपाल में हुए इस हादसे ने दुनियाभर में स्थित टेबल-टॉप रनवे को सुर्खियों में ला दिया है. बताया जा रहा है कि प्लेन जब टेक ऑफ करने जा रही थी तो वो रनवे पर फिसल गई, जिसके बाद से टेबल-टॉप रनवे पर होने वाला खतरा हाइलाइट होता है. 24 जुलाई नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर एक डोमेस्टिक फ्लाइट हादसा हो गया. ये हादसा टेक ऑफ के बाद हुआ, इस घटना की जांच की जा रही है, जिसने टेबल-टॉप रनवे […]
उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार को कांवड़ियों ने जमकर तांडव किया. स्थिति यहां तक आ गई कि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया. इस घटना के पीछे की मुख्य वजह राह चलते एक ई-रिक्शा के कांवड़ से छू जाना बताया जा रहा है. इस घटना में कांवड़ियों ने ई-रिक्शा चालक को डंडे से पीटा और फिर उसके वाहन को भी बुरी तरह से तोड़ दिया. रुड़की के पास मंगलौर में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अब रुड़की पुलिस इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह […]
पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेल का सबसे बड़ा आयोजन होने वाला है, जो कि फ्रांस में हो रहा है. इस ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक होगा. जहां लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें पेरिस ओलंपिक में खून की नदियां बहाने की बात की जा रही है. सोशल मीडिया पर कपड़े से मुंह ढके एक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि अपने आप को हमास का फाइटर बता रहा है, उसने वीडियो में 26 जुलाई से आयोजित […]
नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक टेक ऑफ के दौरान विमान में आग गई. इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. नेपाल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई. बताया जा रहा है कि पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ. विमान में क्रू मेंबर सहित 19 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय दौरान […]
कमला हैरिस के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन का उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के 24 घंटे बाद ही कमला हैरिस को चुनाव प्रचार के लिए 81 मिलियन डॉलर का चंदा मिला चुका है. 24 घंटे के अंदर मिलने वाली इस बड़ी रकम से अंदाजा लगाया जा सकता उनको राष्ट्रपति बनने की चाहत कितने अमेरिकी रख रहे हैं. हैरिस के इलेक्शन कैंपेन के प्रवक्ता केविन मुनोज़ ने कहा, “कमला हैरिस के पीछे एक बड़ा जनसमर्थन है, डोनाल्ड ट्रंप घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता […]
सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू हो गया है, ऐसे में पूरे देश में कांवड़ियों की धूम मची हुई है. कांवड़ियों के लिए इस बार सभी राज्यों के प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ऐसी स्थिति में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए डायवर्जन भी किए गए हैं. इसके लिए प्रशासन की ओर से एडवायजरी जारी की गई है. दिल्ली वालों को अगर पहाड़ के दीदार करने हैं और देहरादून रूट पर जाना है तो उनके लिए […]
तेल अवीव पर हूती के ड्रोन हमले के बाद इजराइल के फाइटर जेट्स ने 20 जुलाई को यमन के होदेदाह बंदरगाह पर बमबारी कर उसको भारी नुकसान पहुंचाया. पिछले 8 महीनों से चल रही जंग में ऐसा पहली बार था कि इजराइल ने सीधे तौर पर यमन के हूतियों को निशाना बनाने के लिए हमले किए हो. इस हमले में करीब 6 लोगों की मौत हुई है और 80 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद इजराइल ने कहा कि उसने हूती के सैन्य ऑपरेशन्स के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया है. जबकि इजराइली सैन्य […]
बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में धधक रहा है. देश में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन जारी है. इस पर काबू पाने के लिए शेख हसीना की सरकार ने प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है. छात्र सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में अब तक 150 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालात को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने देश में देशव्यापी कर्फ्यू को आज दोपहर तीन बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. […]
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हमले बड़ा हमला हुआ था. पेंसिलवेनिया की चुनावी रैली में उन पर फायरिंग की गई थी. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. इस घटना से अभी वो ठीक से नहीं उबरे हैं, उनके कान पर अभी भी पट्टी लगी हुई है. गोलीबारी की इस घटना के करीब हफ्ते भर बाद उन्होंने किसी रैली को संबोधित किया. हमले के बाद अपनी पहली रैली में ट्रंप ने कहा, पिछले हफ्ते मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई थी और बाइडेन कहते हैं कि मैं डेमोक्रेसी के लिए खतरा हूं. खतरा बाइडेन हैं, मैं […]
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा चिरबासा के पास हुआ है. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची हैं. साथ में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना है. इस हादसे में कुछ यात्रियों की […]
पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के डांडा आंज पंचायत के रेतुआ गांव में मूसलाधार बारिश के चलते खड्ड में आई बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अचानक आई बाढ़ के दौरान व्यक्ति ने अपनी बेटी को धक्का देकर बचा लिया लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश होने से रेतुआ गांव के पास खड्ड में पानी बढ़ गया, जिस कारण अमान सिंह […]
सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रैंड के बीच फोन पासवर्ड से जुड़े कई चटपटे किस्से देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक लड़के के साथ जो हुआ उसके बारे में लोग हैरान रह गए। यह मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।हैरानी की बात तो ये है कि जब गर्लफ्रेंड ने उससे फोन का पासवर्ड मांगा तो लड़के ने समुद्र में छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड और पुलिस के सामने समुद्र में कूद गया क्योंकि वह अपने फोन का पासवर्ड अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं देना चाहता […]
ढाका: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हर गुजरते दिन के साथ और अधिक हिंसक होते जा रहे हैं। देश भर में कर्फ्यू लगाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा के बीच 978 भारतीय छात्र घर लौट आए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के 64 में से 47 जिलों में हुई हिंसा में अब तक कुल 105 लोगों की जान जा चुकी है और 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी ने झड़पों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक विदेशी राजनयिक दौरे को रद्द करने की भी खबर […]
