Browsing: उत्तरप्रदेश

किसी व्यक्ति को संत की उपाधी कब दी जाती है. जब वह दीन दुनिया की मोह माया को त्याग कर इस दुनिया के परे के ज्ञान को हासिल कर लेते हैं. इसके साथ ही संत बनने की एक और कसौटी होती है और वह है चरित्र और शब्दों की मर्यादा. आप किसी को क्या कह रहे हैं ये बात तब और ज्यादा मायने रखती है जब आप एक उपाधी पर होते हैं, इसलिए किसी उपाधी पर बैठने के बाद इस बात का और भी ज्यादा ध्यान रखना चाहिए ताकी आपके मुंह से कुछ ऐसा ना निकल जाए कि बाद में […]

Read More

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को लेकर बड़ा दावा किया है. संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यूपी की सियासत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही कह कर गये हैं कि दो महीने में ही सीएम योगी हटा दिए जाएंगे. जो भी हो रहा है कि वह दिल्ली के इशारे से हो रहा है. यह सारा खेल दिल्ली से यूपी के खिलाफ चलाया जा रहा है और इसके शिकार सीएम योगी होंगे. उन्हें हटाने की तैयारी हो चुकी […]

Read More

कानपुर में लाखों रुपये के नोटों के टुकड़े मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई. हाइवे पर मिले नोटों के टुकड़ों की वजह से पूरे इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी है. पुलिस का कहना है कि नोटों को टुकड़े इतने छोटे हैं उससे उनके असली और नकली होने की अंदाजा नहीं लगाया जा पा रहा है. वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर-अलीगढ़ हाइवे पर अरौल थाना क्षेत्र के […]

Read More

यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों, ढाबों और ठेलों पर नेम प्लेट लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तराखंड और एमपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. उसके बाद इसके जवाब के लिए याचिकाकर्ता को एक हफ्ते का समय दिया गया है. इसे तीन सप्ताह बाद अगले सोमवार को सुनवाई की जाएगी. तब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश जारी रहेगा. दरअसल यूपी सरकार ने नेम प्लेट आदेश के खिलाफ दायर याचिका का विरोध किया था और अदालत से याचिकाओं को खारिज करने की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने सरेराह उस्तरे से अपना गला काट डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो संकरी गली में भी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. उसे ऐसा करने से दो भाइयों ने रोका. युवक बाइक से उतरा. दोनों भाइयों से उलझ पड़ा. फिर पास में नाई की दुकान से उस्तरा ले आया. दोनों भाइयों के सामने उसने अपना गला उस्तरे से काट डाला. इसके बाद वहां से चला गया. थाने जाकर उसने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी. युवक उन दोनों भाइयों को फंसाना चाहता था. लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल के पास […]

Read More

कांवड़ रूट पर नेमप्लेट मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कुछ ऐसे नाम गिनाए हैं, जिसमें दुकान का नाम तो ‘पंडित जी का ढाबा’ है लेकिन उसका मालिक मुसलमान है. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में अपनी दलीलों के समर्थन में कावंड़ मार्ग रूट के कुछ खाने पीने की दुकानों के फोटोग्राफ भी संलग्न किया है. मसलन ‘राजा राम भोज फैमिली टूरिस्ट ढाबा’ के नाम से ढाबा चलाने वाले दुकानदार का नाम वसीम है. ‘राजस्थानी खालसा ढाबे’ के मालिक का नाम फुरकान है. ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ के मालिक सनव्वर राठौड़ हैं. यूपी सरकार […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्मपरिवर्तन का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां समुदाय विशेष के एक परिवार ने एक युवक को अगवा किया और फिर उसे बंधक बनाकर उसके अश्लील वीडियो रिकार्ड किए. इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन कराकर अपनी बेटी से निकाह करा दिया. यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित से 14 लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं. मामले की जानकारी होने पर युवक के पिता ने बरेली के किला थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मामला बरेली […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा गधा है जो लोगों को सूंघकर उनके बारे में सबकुछ जान जाता है. नौंचदी के मेले के सर्कस में आए लोग जब इस गधे से पूछते हैं कि भई इन जनाब की बीवी नहीं मिल रही हैं, कहां पर हैं? गधा सूंघते हुए उनकी बीवी के पास पहुंच जाता है. सर्कस में जब गधे से पूछा गया कि यहां इतनी भीड़ में डॉक्टर साहब कहां बैठे हैं? तो गधा सूंघते हुए उनतक भी पहुंच जाता है. वैसे तो इस तरह का ज्यादातर करतब कुत्ता, गाय, भैंस में अमूमन दिख जाता है, लेकिन यहां […]

Read More

मानसून सत्र के चौथे दिन बजट पर चर्चा हो रही है. यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने शपथ के बाद आज पहली बार सदन में बोलते हुए अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी अहम माग उठाई. इकरा ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक जाने के लिए लोगों को होने वाली परेशानियों की ओर खींचा. सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन चलाई जाए. इकरा ने कहा, “पानीपत, कैराना, मेरठ रेलमार्ग का सर्वे कई […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने लाश का एक हाथ और प्राइवेट पार्ट काट लिया. उन्हें लेकर गांव में घूमता रहा. फिर मृतक के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि इसका अंतिम संस्कार कर दो. घर वालों ने भी डर के मारे शव को दफना दिया. लेकिन जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादीशुदा मर्द ने पहले तीन बच्चों की मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर उससे निकाह भी किया. लेकिन अपनी पहली पत्नी से जब भी वो मिलता तो नई बेगम से बात करना बंद कर देता. ये बात नई बेगम को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. उसने इसका विरोध किया. कहा- हममें से किसी एक को चुनो. बस फिर क्या था, शौहर ने नई बीवी को ही मार डाला. जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चों की मां पूजा का अपने पहले पति टीटू से तलाक हो चुका था. पांच साल पहले वो आलम नाम के […]

Read More

यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह जारी है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सीएम योगी से अफसरों की मनमानी की शिकायत कर रहे हैं. गुरुवार को संजय निषाद ने सीएम योगी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सीएम से अधिकारियों की शिकायत की. संजय निषाद ने कल यानी बुधवार को ही कहा था कि अफसर नहीं सुनते, सीएम योगी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे. संजय निषाद ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अफसरों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि अफसरों के न सुनने का असर चुनाव पर पड़ता […]

Read More

प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में साल 1996 में अगस्त का महीना था. सिविल लाइंस में पैलेस थिएटर के बाहर काफी गहमागहमी थी. ठीक उसी समय सपा के विधायक जवाहर यादव अपनी मारूति कार से आए. यहां वह रूके ही थे कि पीछे से आई एक वैन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. जवाहर यादव अभी कुछ समझ पाते और गाड़ी से निकलकर अपने बचाव के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही वैन में से निकले एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. उस समय इलाहाबाद के लोगों ने पहली बार ऐसा हथियार देखा था, जिससे अंधाधुंध फायरिंग होती है. […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हालात बदल गए हैं. सूबे में 10 साल तक नंबर वन रहने वाली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासी झटका लगने के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है तो सपा 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी है. ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को बीजेपी नेताओं से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है तो राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वालों ने सपा विधायकों की वापसी के दरवाजे बंद कर दिए हैं. इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के बीच गठबंधन का पाला बदलने वाले आरएलडी चीफ […]

Read More

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी है. लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी करेगा. इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. भर्ती बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी बहन को किसी युवक के साथ देख लिया. इसके बाद वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. फिर वह कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के गर्दन पर वार कर दिया. बहन की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना जमानिया के चकिया गांव की है. लड़की के पिता महतिम ने बताया कि मंगलवार की […]

Read More