उत्तर प्रदेश के एटा में उमस भरी गर्मी में स्कूली बच्चों को योगा करना उनके लिए मुसीबत बन गया. केंद्रीय विद्यालय के बच्चे बीमार पड़ गए, एक-एक कर बच्चे बेहोश होने लगे. आनन-फानन में सभी बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है. गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी. बच्चों के बीमार होने की जानकारी पर जिलाधिकारी और एसएसपी केंद्रीय विद्यालय पहुंच गए. जानकारी मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
छत्तीसगढ़ में रायपुर के टाइगर रिजर्व में इस समय खुशी का माहौल है. दो दिन पहले ही इस जंगल में काला तेंदुआ देखा गया है. दुर्लभ प्रजाति का यह तेंदुआ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बहुत कम देखा जा रहा है. इसके लिए जगह जगह इस प्रजाति के संरक्षण की दिशा में काम चल रहा है. अब छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में इस तेंदुए के देखे जाने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल है. खुद राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने हैंडल से इस तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की […]
उत्तर प्रदेश के गोंडा में विधवा चाची की उसी से 10 साल छोटे भतीजे संग अफेयर चला. दो बच्चे होने के बावजूद चाची ने भतीजे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं. लेकिन जैसे ही दोनों के अफेयर की भनक भतीजे के परिवार को हुई तो खूब हंगामा मचा. भतीजे की शादी घर वालों ने कहीं ओर तय कर दी. इस बात का पता जब चाची को लगी तो वो फूट-फूट कर रोने लगी. उसने भतीजे से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकती. भतीजा भी अपनी चाची के बेइंतहां मोहब्बत करता था. उसने घर वालों से कहा- […]
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सदन में मंगलवार को योगी सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हो रही है. हालांकि इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान और उसपर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का जवाब सुनकर सदन में खूब ठहाके लगे. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को बधाई देते हुए कहा, आपने चचा को गच्चा दे दिया, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. सीएम योगी के बयान के कुछ देर बाद सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा […]
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से मौत की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं. बीते दिनों संक्रामक बीमारी से ग्रसित 12 साल के नाती के लिए एक दादी ने अपनी जमीन तक को गिरवी रख दिया था. लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नाती को दादी बचा नहीं पाई. जिले में बारिश के बाद गंदगी से संक्रामक बीमारियों ने ग्रामीण वासियों को घेर लिया है. उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार और जुकाम जैसी तमाम बीमारियों से हर घर में लगभग एक व्यक्ति बीमार है. ऐसे में सिकंदरपुर क्षेत्र और ढंगरा गांव में कई बच्चों की […]
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सीएम योगी आदित्यनाथ के सदन में आते ही उनके पैर छूने की होड़ मच गई. कई विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम भी विधायकों से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करने के साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आए. सीएम योगी के पैर छूने वालों में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मनीष असीजा, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री गिरीश यादव और मंत्री सतीश शर्मा […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर सवाल खड़े किए जाते हैं. ये वही लोग हैं, जिनकी सरकार में 86 में 56 एक ही जाति के लोगों को नौकरी मिली थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग हम पर आरोप लगाते हैं. सपा सरकार में 86 एसडीएम की नियुक्ति हुई थी. 86 में से 56 सिर्फ एक ही जाति के लोग थे. […]
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर जब वीडीए का हथौड़ा चलना शुरू हुआ तो होटल के मालिक ज़फर अली खान और उनके छोटे भाई खुर्शीद ने कार्रवाई रोकने की अधिकारियों से गुहार लगाई. उल्टा होटल मालिक की बातों को सुनकर मौके पर मौजूद एडीएम अधिकारी अचानक उसके पास पहुंचे और पट्ट से एक हैड शॉट दे मारा. बस फिर क्या मौके पर मौजूद लोगों ने कैमरा खोल रखा था. खुर्शीद खान ने कहा कि ‘मैं जानता हूं कि हमारे होटल को छोड़कर दूसरों के यहां कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस […]
पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों को मार्गों पर दुकानदारों को राज्य सरकार की ओर से दुकान संचालक के नाम की प्लेट लगाने का आदेश दिया गया था. इस आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस पर गाजियाबाद में कांग्रेस नेताओं की एक अलग ही पहल देखने को मिली है. गाजियाबाद में कांग्रेस नेताओं ने नेम प्लेट फॉर्मूला की जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ वाले पोस्टर्स लगाए हैं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन दिनों देश को सबसे ज्यादा जरूरत भाई चारे की है. गाजियाबाद में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉली शर्मा […]
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक हेलमेट लगाकर ऑल्टो कार की बोनट पर चढ़ा है. वह गाड़ी रुकवाने की कोशिश भी कर रहा है. जबकि कार चालक उसकी एक नहीं सुन रहा. वह कार लेकर सीधा थाने में घुस जाता है. यह घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने का है. जहां पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों से पूछताछ की. पता चला कि इनके बीच लेनदेन का विवाद था. इसी विवाद में पीड़ित आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहा था. पुलिस […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला चलती गाड़ी में दो युवकों के साथ अश्लील हरकत कर रही थी. इतने में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. बीच बचाव के लिए आसपास के लोग पहुंचे और गाड़ी के अंदर का नाजारा देखकर बीच बचाव करना छोड़ पुलिस को सूचना दी. दरअसल गाड़ी के अंदर दोनों युवक और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में थे. वहीं महिला के चार बच्चे भी इसी गाड़ी में बैठे हुए मिले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना कानपुर के जाजमऊ […]
वाराणसी में के बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर होटल मालिकों ने शासन पर प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए हैं. कहा कि यहां अवैध तरीके और भी होटल बने हैं और उनका संचालन भी रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रही है. उधर, वीडियो ने भी इन आरोपों पर खरा जवाब दिया है. कहा कि यहां अवैध तरीके से बने होटलों को कई साल से नोटिस देकर संचालन बंद करने के लिए का जा रहा था और अब शासन की मंशा के मुताबिक इनके खिलाफ एक्शन लिया गया […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती चलती गाड़ी में दो युवकों के साथ अश्लील हरकत कर रही थी. इतने में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. बीच बचाव के लिए आसपास के लोग पहुंचे और गाड़ी के अंदर का नाजारा देखकर बीच बचाव करना छोड़ पुलिस को सूचना दी. दरअसल गाड़ी के अंदर दोनों युवक और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में थे. वहीं युवती के चार बच्चे भी इसी गाड़ी में बैठे हुए मिले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना कानपुर के जाजमऊ […]
उत्तर प्रदेश में आने वाले छह महीनों में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इन उपचुनाव के चलते अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में उतरेगी. दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आजाद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के चलते कार्यकर्ताओं से संवाद करने फूलपुर पहुंचे थे. चंद्र शेखर ने फूलपुर में ही उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया. चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव देश हित को देखते हुए सभी सीटों पर हमारी पार्टी ने […]
उत्तर प्रदेश के जालौन में करंट लगने एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है. बुजुर्ग दंपती सीलिंग फैन ठीक करते समय करंट की चपेट में गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी तब हुई जब भतीजा अपने चाचा-चाची के घर पर पहुंचा तो उसने दोनों लोगों को जमीन पर मृत पड़ा हुए. घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गांव को लोग इकट्ठा हो गए. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बुजुर्ग दंपती की करंट […]
सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. हिन्दू धर्म में कांवड़ यात्रा को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं. इन्हीं में एक मान्यता है कि गूलर के पेड़ के नीचे से कांवड़ लेकर निकलने पर यह खंडित हो जाती है. इसका जल भोले बाबा में चढ़ाने के लायक नहीं बचता है और लोगों की शिव पूजा अधूरी मानाी जाती है. हिंदू धर्म शास्त्रों में गूलर का वृक्ष एक पूजनीय वृक्ष माना गया है. इसका संबंध शुक्र ग्रह से है और शुक्र ग्रह यानि शुक्र देवता को महामृत्युंजय मंत्र के उपासक […]
