Browsing: राज्य समाचार

हिमाचल के मनाली में आधी रात को बादल फटने से तबाही जैसा मंजर आ गया. बादल फटने के बाद सोलंगनाला मार्ग को बंद कर दिया गया है. मनाली से 10 किलोमीटर की दूरी पर बादल फटने के कारण यहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. प्रकृति के इस कहर के आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बादल फटने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है. सोलांग वैली में अंजनी महादेव के साथ बहने वाले सरेहीनाला में पानी का बहाव काफी ज्यादा हो गया है, इसलिए इस रास्ते […]

Read More

महाराष्ट्र में इस समय चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें डूबी हुई हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, क्या गांव, क्या शहर सभी जगह सिर्फ पानी ही पानी है. लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर इत्यादि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां स्थिति भयावह हो गई है. सेना, NDRF, SDRF सहित पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. खुद डिप्टी […]

Read More

जालंधर : शहर में आज हाकी टीम खिलाड़ियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। दरअसल हरियाणा में खेले गए स्टेट लेवल के हाकी टूर्नामैंट में पंजाब हाकी टीम के खिलाड़ियों ने एक बड़ी धांधली के आरोप लगाए हैं। हाकी खिलाड़ियों का कहना है कि हरियाणा में खेले गए हाकी टूर्नामैंट में उनके साथ बड़ी चीटिंग की गई है। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टूर्नामैंट में हम लोगों के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके साथ हुई नाइंसाफी को लेकर तुरन्त कार्रवाई की जाए।

Read More

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। उप चुनावों के चल ते आम आदमी पार्टी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। जालंधर वेस्ट सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी बाकी सीटों पर भी मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में पांच विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं, जिनमें से जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि बाकी चार डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चाबेवाल और बरनाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। […]

Read More

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि 27 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई नीति आयोग की बैठक का राज्य सरकार द्वारा बायकॉट किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में देश के लिए अहम योगदान के बावजूद पंजाब को फंड नहीं देने पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ बजट’ करार दिया और केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ राजनीतिक प्रलोभन देने का आरोप लगाया। सी.एम. भगवंत मान ने इस बात पर अफसोस जताया कि देश का […]

Read More

चंडीगढ़: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढिया प्रयास है जिसका उदेश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत […]

Read More

मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला पर अब हिंदू और मुस्लिम समाज के बाद अब जैन समाज ने भी अपना दावा किया है. जैन समाज ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से पहले ही दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई हैं. जैन समाज का दावा है कि भोजशाला में 1875 में खुदाई के दौरान जैन यक्षिणी अंबिका की मूर्ति निकली थी. वो मूर्ति अभी ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित है. जैन समाज का दावा है कि इस मूर्ति के साथ शिलालेख भी सुरक्षित है, जो अंबिका देवी के […]

Read More

दिल्ली-एनसीआर में कचरे के निपटारे और प्रबंधन पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हलफनामे में कहा कि सभी संबंधी प्राधिकारों के साथ दो बैठकें मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में की गईं. दिल्ली, यूपी, हरियाणा के मुख्य सचिवों से मंत्रालय ने एक्शन प्लान ले लिया है. इस हलफनामा में कहा गया है कि हरेक वेस्ट प्लांट को लेकर योजना तैयार है. निर्माणाधीन प्लांट की सूची तैयार कर ली गई है. हलफनामा में कहा गया है कि हरेक गतिविधि का कैलेंडर सर्वोच्च अदालत के आदेश के मुताबिक तैयार लिया गया है. […]

Read More

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन सावन के महीने में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर चर्चा में है. यहां देशभर से श्रद्धालु वहां आकर महाकाल के दर्शन करने हैं. ऐसे में सही तरह से व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक बैठक लेकर सभी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में तमाम मुद्दों पर बातचीत की गई कि कैसे व्यवस्थाओं को और सुधारा जाए और इस बार बाबा महाकाल की सवारी को और भी भव्य स्तर पर किस तरह से निकाला जाए. इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को […]

Read More

राजस्थान में पेपर लीक की गूंज फिर से सुनाई देने लगी है. किरोड़ी लाल मीणा के एसओजी दफ्तर जाने के एक दिन बाद ही सचिन पायलट ने भी पेपर लीक में कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजधानी जयपुर में एनएसयूआई के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा, पेपर लीक पर सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, सरकार बड़े मुर्गों को पकड़ने से पीछे हट रही है. सचिन पायलट के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर वो बड़ा मुर्गा कौन है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए किरोड़ी लाल मीणा के […]

Read More

मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गई थी. उसने अपना नाम और पता गलत दिखाया. महिला करीब डेढ़ महीने पाकिस्तान में रही. वापस आने पर उसको पुलिस ने पकड़ा फिर खुद FIR दर्ज की और अब उससे पूछताछ की जा रही है. महिला दो बच्चों की मां है. उस महिला का नाम है नगमा, बदलकर उसने अपनी पहचान बनाई ‘सनम’. वह पाकिस्तान गई अपने ‘प्यार’ से मिलने, जिसे उसने ऑनलाइन निकाह कर शौहर बनाया था. कहानी दिलचस्प है. प्यार की शुरुआत कैसे […]

Read More

बिहार के मोतिहारी से एक मृत लड़की के जीवित होने का मामला सामने आया है. लड़की के मां-बाप ने 19 जून को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शव को बरामद भी किया था, जिसके बाद मां-बाप ने बरामद लड़की की शिनाख्त भी की थी. लड़की की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करके पुलिस ने कुछ लड़कों को भी पकड़ा था, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था, लेकिन अब जिस लड़की को परिवार और पुलिस ने मृत घोषित किया था, वही लड़की जिंदा मिली है. […]

Read More

राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर से जुड़े मामले में जोधपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है, जिससे 7 सालों बाद एक बार फिर से मामला सुर्खियों में आ गया है. जोधपुर कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 में दोषी का प्रसंज्ञान लिया है. आनंदपाल सिंह के भाई मनजीत पाल सिंह ने बताया कि सात साल बाद परिवार व समाज सहित सांवराद आंदोलन प्रकरण में शामिल रहे लाखों लोगों की जीत हुई है. उन्होंने इसको राजनीति षड्यंत्र बताते हुए इसे हत्या करार दिया व इसमे दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. गौरतलब है […]

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को संबोधित करने के साथ उनसे मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करने जा रहे हैं। निवेश प्रोत्साहन नीति की देंगे जानकारी इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों […]

Read More

इंदौर। इंदौर शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ी कवायद चल रही है। यातायात पुलिस सौ से ज्यादा चौराहों और रास्तों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग बदलाव करने की तैयारी में है। प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने की योजना तैयार की गई है। इस बदलाव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इंजीनियर को भी शामिल किया है। इस कवायद का मकसद शहर के ट्रैफिक को सुधारना है, ताकि जाम न लगे और वाहन चालक बेफिक्र होकर गुजर सकें। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बुधवार को शहर के ट्रैफिक अफसरों के साथ बैठक की। दो रोटरी […]

Read More

भोपाल। जिले में प्लाट, जमीन के खसरे आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रतिशत किसानों ने खसरे को आधार से लिंक करा लिया है। जबकि शहरी क्षेत्र में लिंकिंग का काम नहीं हो रहा है। जिले की बैरसिया, हुजूर और कोलार तहसील में तीन लाख 35 हजार से अधिक खसरों को लिंक किया जाना है, जबकि दो लाख से अधिक बंटान भी दर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे में बंटान होने पर इन खसरों को भी आधार से लिंक किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सख्ती के बाद तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर […]

Read More