महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटे हैं. राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी आगामी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की जुगत में है. चुनाव से कुछ समय पहले धर्मवीर-2 का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म के जरिए शिंदे लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रविवार को मराठी फिल्म धर्मवीर-2 का पोस्टर जारी किया, जो उनके राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे […]
Browsing: महाराष्ट्र
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के एक कॉलेज में बुर्का और हिजाब पहनने की इजाजत की मांग करने वाली याचिका रद्द कर दी है. हाई कोर्ट ने कॉलेज के परिसर में हिजाब बैन के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है. साथ ही कॉलेज के ‘हिजाब बैन’ के फैसले को सही ठहराया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य के स्कूल-कॉलेज में नियमानुसार ड्रेस कोड लागू रहेगा. यानी अब स्कूल के बच्चे हिजाब या बुर्का पहनकर स्कूल-कॉलेज के परिसर में एंट्री नहीं कर पाएंगे. दरअसल, महाराष्ट्र के चेंबूर में मौजूद आचार्य-मराठा कॉलेज ने ड्रेस कोड के तौर पर […]
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी कई तरह की मुश्किलों का सामना एक साथ कर रही है, है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर हुए हालिया चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी. सर पर विधानसभा चुनाव है. ऐसे में पार्टी मंथन कहां तो चुनावी हार की समीक्षा पर फोकस कर रही थी. दिल्ली से पार्टी का नेतृत्त्व धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बना नई-नई जिम्मेदारियां दे रहा था. पर मुंबई में पार्टी और सरकार की कमान संभाल रहे देवेन्द्र फडणवीस का हाल तक इस्तीफा देने पर अड़े रहना पार्टी की छवि के लिए कहीं […]
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का खेल जारी है। हम भ्रष्टाचार के बहुत से उदाहरण आगामी विधानसभा में पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करती है। लेकिन भाजपा उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से नहीं हिचकिचाती है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र अमित शाह और नरेंद्र मोदी का एटीएम बन गया है, इसलिए वो महाराष्ट्र की झूठी तारीफ करते हैं। बता दें […]
पुणे की एक अदालत ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी नाबालिग के पिता को जमानत दे दी है। आरोपी के पिता को प्राथमिक मामले में जमानत मिली है, उन पर किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि 19 मई को कथित तौर पर नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था और काफी स्पीड से पोर्श कार पोर्श कार चला रहा था। इस दौरान कल्याणी नगर इलाके में कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। तुरंत मिल गई थी जमानत हादसे वाले […]
महाराष्ट्र में एक तरफ लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा बीजेपी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों ने उसकी मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में एनडीए के 2 बड़े सहयोगियों ने सीटों को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है. सीटों की पहली दावेदारी एनसीपी के छगन भुजबल की तरफ से की गई है. भुजबल ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनसीपी के 80 सीटों पर लड़ने की बात कही है. सीटों को लेकर एनडीए के भीतर दूसरी बड़ी दावेदारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने की है. शिवसेना नेता रामदास कदम […]
महाराष्ट्र के मुंबई में 13 जून को आइसक्रीम में कटी हुई इंसानी उंगली मिलने का मामला सामने आया थी. पुलिस इसकी जांच कर रही थी. पता चला है कि कटी हुई उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हो सकती है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उस आइस्क्रीम की फैक्ट्री का पता लगाया. आइसक्रीम की ये फैक्ट्री पुणे में स्थित है. पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो पता चला कि यहां काम करने वाले एक शख्स की उंगली कुछ रोज पहले कट गई थी. अब पुलिस यह मानकर चल रही है कि हो न […]
मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है. दरअसल मराठा समुदाय को…
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के सितारे बुलंदी पर हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व में सभी पांच सीटें जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की है तो वहीं मोदी 3.0 में चिराग को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है. दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से सभी सांसदों के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने एक ओर जहां नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए चाचा पशुपति […]
नागपुर शहर में एक विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के दौरान कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में से कम से कम 4-5 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. विस्फोट की सूचना के बाद कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे हैं और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. नागपुर के धमाना इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह […]
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल की खबर आ रही है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को मनाने की काफी कोशिश की जा रही है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दिया तो महाराष्ट्र में बीजेपी का उपमुख्यमंत्री कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है. सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देते हैं तो संकटमोचक माने जाने वाले बीजेपी नेता गिरीश महाजन को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. फिलहाल महाराष्ट्र में बीजेपी में गिरीश महाजन का […]
बीते दिनों से हार्ट अटैक की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं. आए दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऐसा वाकया सामने आ ही जाता है. ताजा मामला सामने आया मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके से. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया. वो खेलते-खेलते गिर गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. गिरने के बाद खिलाड़ी को आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल जाकर डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज किया लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया. अब इस घटना से कई सवाल खडे़ हो […]
एक तरफ जहां बंगाल की खाड़ी में चक्रवात रेमल का कहर जारी है, वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है. यवतमाल जिले में चक्रवात की वजह से कई मकानों के ढहने की भी खबर है. चक्रवात के कारण कई घरों की टीन की चादरें उड़ गईं. टीन की चादर उड़ने से शख्स का हाथ भी कट गया है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस चक्रवात का पश्चिम बंगाल की ओर से बढ़ रहे रेमल से संबंध है या नहीं, यह कहना मुश्किल है. यवतमाल के अरनी और महागांव […]
महाराष्ट्र का डोंबिवली गुरुवार दोपहर एक हादसे से दहल उठा. एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट हो गया. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 48 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो विचलित कर देने वाली थीं. बॉयलर ब्लास्ट तो कंपनी के अंदर हुआ, लेकिन इसका खामियाजा आसपास मौजूद घरों-दुकानों को भी उठाना पड़ा. ब्लास्ट से कई घरों की छतें उड़ गईं, दुकान के शटर उखड़ गए, दीवारों में दरारें आ गईं. यही नहीं शीशे तक टूटकर गिर पड़े. यह सब नजारा देख एक पल को तो लोग सहम गए. लोगों को […]
महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी है. फैक्ट्री के अंदर 7-8 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है उन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा जा रहा है. विस्फोट इतना भीषण था कि बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमें पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली का है. यहां मौजूद अनुदान कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद […]
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. आरोपी एक बड़े बिल्डर का बेटा है. उसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ने तमाम कोशिशें कीं. वह अपना लोकेशन बार-बार बदलता रहा. लेकिन मंगलवार सुबह छत्रपति संभाजीनगर से विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही विशाल को एहसास हुआ कि बेटे […]
