जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने […]
Browsing: मध्यप्रदेश
जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक प्रकरण में विगत 13 वर्ष से जवाब पेश न किए जाने के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ राज्य शासन पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने जुर्माना राशि तीन दिन के भीतर लीगल सेल अथार्ट्री में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर सीधी को आगामी सुनवाई के दौरान समस्त रिकार्ड सहित व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने निर्देशित किया है। अगली सुनवाई 30 मई को होगी। याचिकाकर्ता सीधी जिले के ग्राम गौरध निवासी सुधा गौतम की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी […]
,इंदौर। धारावाहिक,फिल्मों में अभिनय कर चुकी बाल कलाकार साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। एक हैकर ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक का झांसा देकर आईडी हैक कर ली। आरोपी द्वारा 200 डॉलर की मांग करने पर पुलिस एक्शन में आई। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक बाल कलाकार बार्बी शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। 11 वर्षीय बार्बी के इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख फॉलोअर्स है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक करवाने का प्रलोभन दिया और ऑथेंटिक कोड ईमेल के माध्यम से हैकर ने ले लिया। हैकर ने प्रोफाइल का यूजर नेम और पासवर्ड […]
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल शीतला माता वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे 21 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह पिकनिक मनाने आया था। दीपक और उसके दोस्त शीतला माता फाल के नीचे कुंड में नहा रहे थे। तभी दीपक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी देर तक कुंड में […]
छिंदवाड़ा। रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बीती रात साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके (55 ) एवं प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने आठवी बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक […]
धार। नालछा के समीप धार वन परिक्षेत्र के ग्राम काकलपुरा में खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जाता है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहा काफी बड़ा तेंदुआ पानी या भोजन की तलाश में खेत में आ पहुंचा है। तेंदुए को देख आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण मवेशी लेकर भाग खड़े हुए। वहीं खेत मालिक को आसपास के ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की मूवमेंट को देखने में लगे हुए हैं। इधर मौके पर वन विभाग का अमला भी पहुंच गया है। नालछा वन परी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर मोहन सोलंकी ने बताया कि ग्राम […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा सीधी ज़िले में स्कॉलरशिप का झाँसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियाँ इसका शिकार हो सकती हैं अर्थात बलात्कार पीड़ित आदिवासी लड़कियों की संख्या 7 से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी ज़िले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियाँ निर्भय होकर कॉलेज में […]
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को चुनाव प्रचार के साथ – साथ सँगठनात्म व्यूहरचना की जिम्मेदारी भी सौंपी है। संगठन की जमावट में माहिर माने जाने वाले वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट पूरे देश में आपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने मिशन झारखंड की शुरुआत वीडी शर्मा ने सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद बीजेपी के […]
छिंदवाड़ा जिला प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल ने आज सभी मंदिर और मस्जिदों से एक से अधिक लगाए गए लाउड स्पीकर निकलवा दिए है। उन्होंने सख्त आदेश दिए है कि मंदिरों और मस्जिदों में एक लाउडस्पीकर रहेगा। सभी लाउडस्पीकर की आवाज 65 डेसीबल रहेगी। दरअसल यह आदेश बीते दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक के दौरान दिए है। जिसके बाद जिले भर में यह कार्रवाई की जा रही है। आज तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे, एसआई मयंक उइके पुलिस बल के साथ निकले। उन्होंने नगर पालिका शंकर मंदिर और जामा मस्जिद सहित अन्य मंदिरों और मस्जिदों में लगे दो लाउडस्पीकर में […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में मास्टर प्लान और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई,बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के अलावा निगमायुक्त शिवम वर्मा, पुलिस के आला अधिकारी और मंदिर के सभी पुजारी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था […]
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा के दौरान दूसरे स्कूल के नाबालिग छात्र छात्रा को बैठकर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना इंदौर शहर के बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दे माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं 12वीं में फेल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए रुक जाना नहीं योजना पास होने के लिए सरकार लेकर आई है, जिसकी परीक्षाएं चल रही है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शारदा […]
मध्यप्रदेश के बड़वाह में 16 मई को विद्युत वितरण कंपनी की असिस्टेंट इंजीनियर शीतल अलावा के घर से दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पारदी गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। जिनके पास से किमती आभूषण भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि 16 मई ग्रीड कालोनी के सूने घर से दरवाजे का नकूचा तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी। घटना में एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिरों व सीसीटीवी के माध्यम से […]
सीधी घटना को लेकर प्रदेश को हिला कर रख दिया। एक मजदूरी करने वाले ने कैसे भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ हैवानियत की। घटना को लेकर जहां पूर्व सीएम ने शासन प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, वहीं सीएम मोहन ने भी गंभीरता दिखाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन ने एसआईटी टीम का गठन करके मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। सीधी में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसकी कॉलोनी में सलवार सूट पहनकर पहुंच गया। आपको बता दें कि लोगों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई की है। घटना शनिवार की है ,घटना छिंदवाड़ा के सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 की है। शनिवार की शाम को एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकलते हुए दिखाई दी महिलाओं को उस पर शक हो गया महिलाओं ने उसे तत्काल पकड़ लिया। जब उसका दुपट्टा हटाया गया तो महिलाएं हैरान हो गई। क्योंकि वह लड़की नहीं लड़का था जो लड़की के कपड़े […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बारातियों के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हा-दुल्हन फेरे लेने से पहले कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। ढाई घंटे बाद पुलिस ने दूल्हा दुल्हन की सुनवाई की, इसके बाद ही दूल्हा-दुल्हन धरने से हटने के लिए राजी हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में ही दूल्हा दुल्हन के फेरे कराए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवा गांव से ब्रजेश जाटव की बारात शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के सुजावनी गांव आई हुई थी। बारात […]
