Browsing: मध्यप्रदेश

 जबलपुर। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। यह कहना है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान का। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है   शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन के एग्जिट पोल का बहिष्कार किया था। उनको पहले से ही आभास हो गया था कि […]

Read More

भोपाल। नर्सिंग काॅलेजों की मान्यता में हुई गड़बड़ियों की जांच के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो मान्यता के पूर्व होने वाले निरीक्षण संबंधी जांच दल में शामिल थे और गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। राजस्व विभाग ने 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से भी कहा गया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। मान्यता देने से पूर्व निरीक्षण दल बनाकर काॅलेजों का निरीक्षण कराया जाता है। इसमें भूमि […]

Read More

भोपाल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शनिवार को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यहां पर 4 जून को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। निरीक्षण के दौरान भोपाल के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी उनके साथ रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा […]

Read More

भिंड। मतदाताओं को भ्रमित करने और आदर्श आचार संहित का उल्लंघन करने पर ऊमरी पुलिस ने मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऊमरी पुलिस ने पटवारी के खिलाफ जारीी 41ए सीआरपीसी का नोटिस इंदौर में तलाश कर तामील कराया है। साथ ही उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है। बात दें, कि 27 अप्रैल को ऊमरी में जनसभा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवाशीष जाररिया को लेकर विवादित बयान दिया था। एक मई 2024 को आवेदक अशोक कुमार गुप्ता निर्वाचन अभिकर्ता बसपा लोकसभा क्षेत्र-2 […]

Read More

 उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने स्वजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर मंदिर में बने अस्पताल के […]

Read More

ओंकारेश्वर। विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में दर्शन के नाम पर सुदूरवर्ती प्रदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों से कथित पंडे पुजारियों द्वारा लूट और ठगी धड़ल्ले से जारी है। शासन, प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण तीर्थयात्रियों से जम कर लूटपाट और ठगी का धंधा जारी है। इस कारण तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की छवि धूमिल हो रही है। ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं से राशि लेकर दर्शन का झांसा देने की अनेक घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। यहां तक कि दर्शन कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा श्रद्धालुओं से धन राशि लेने के वीडियो भी सोशल मीडिया में आ चुके […]

Read More

देवास। शहर की पॉश कालोनियों में शुमार कालानी बाग में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने 6 में से पांच फ्लैट में धावा बाेल दिया। इनमें से दो फ्लैट से सोने-चांदी के जेवर, नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया, दो अन्य फ्लैट से चोर कुछ नहीं ले जा पाए जबकि एक फ्लैट में चोरी में क्या गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि परिवार बाहर गया हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में फरियादी भवानीशंकर […]

Read More

 मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में कई जगह पारा 50 डिग्री के ऊपर जा चुका है और पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। बात करें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पानी की किल्लत यहां भी देखने को मिल रही है साथ ही नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई करके पूर्ति करने की कोशिश कर रहा है। इसी घड़ी में कांग्रेस ने आज विरोध स्वरूप कॉलोनी में जाकर मटके बांटे और मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम जनता एवं रहवासियों ने बताया है कि हमें कई दिनों से पानी नहीं […]

Read More

शहर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने के महज आधे घण्टे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनो की एक दो माह की बेटी भी है। अचानक बहु, बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देर शाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोसी की हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां आईसीयू में […]

Read More

मध्य प्रदेश की इंदौर लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर के विजय नगर में रहने वाले फरियादी संजय तिवारी ने इंदौर लोकायुक्त को शिकायत की थी की उनकी जमीन को समतल करने के लिए तालाब की मिटटी चाहिए थी। जिस पर ग्राम व्यास खेड़ी के सरपंच पति राहुल रावत ने उनसे व्यास खेड़ी के तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में एक लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी। फरियादी संजय रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल वाहनों को बुलाया फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही यह आग लगी है। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एंबुलेंस आग लगने से कुछ देर पहले ही मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। मरीज को अंदर अस्पताल में ले जाया गया। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने फ्री में शराब नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आपको बता दें कि यह घटना अंबाह थाना क्षेत्र की है। यहां पर मौजूद शराब की दुकान पर तीन बदमाश मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने फ्री में शराब मांगी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कुख्यात बदमाश जोगा पंडित और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दुकान में मौजूद लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई। अवैध हथियारों से फायरिंग के लगातार मामले आ रहे सामने.. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी […]

Read More

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हेड कांस्टेबल ने आरोपी को पकड़ने के लिए सूखी नदी में छलांग लगा दी, नदी में पानी नहीं था हेड कांस्टेबल गड्ढे में फस गया और उसका पैर टूट गया है। तत्काल अन्य पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से रीवा रेफर कर दिया गया है। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल का नाबालिग 13 साल की लड़की को अपने साथ सूरत ले गया था। पुलिस को देख आरोपी ने लगा दी दौड़  लड़की के पिता थाने पहुंचे थे और उन्होंने मामला दर्ज कराया था। पुलिस 3 […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]

Read More

बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर में घुसकर […]

Read More

दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]

Read More