Browsing: मध्यप्रदेश

बुरहानपुर। शहर में शनिवार रात इंटरनेट मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से विवाद खड़ा हो गया। इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक द्वारा पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ा जो पथराव तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार शोराब कुरैशी ने जतन उर्फ जत्तु के खिलाफ गणपति थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई में देरी से विवाद और बढ़ गया। इसके बाद रात में बड़ी संख्या मे लोग थाने में भी एकत्र हो गए थे। कुछ देर नारेबाजी व हंगामा के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र की गलियों […]

Read More

खंडवा। बाइक से कंपनी का साइलेंसर निकाल कर ध्वन‍ि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अब तक समझाइश देते आ रही थी, लेकिन इसका कोई असर शरारती तत्वों पर देखने को नहीं मिल रहा था। वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसरों ने शहरवासी परेशान हो गए। तंग गलियों में तेज आवाजों वाले साइलेंसरों ने लोगों की रातों की नींद में भी खलल डाला। इसलिए वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी की तर्ज पर सख्ती से कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जिन्होंने वाहनों के साइलेंसरों से […]

Read More

दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था। शव के कई टुकड़े कर अवशेष अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए थे। पुलिस ने शव के अवशेष में खोपड़ी, एक पांव और सीने की पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक घटना 21 मई की है। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी… बॉडी के अवशेष अरवलिया खंती से बरामद कर लिए गए हैं। निशातपुरा पुलिस ने गुमुशदगी दर्ज कर जांच […]

Read More

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपराधों की राजधानी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध स्वरूप पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें इंदौर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों लगातार हत्याएं हुईं वहीं लूट चोरी की वारदात में भी इजाफा देखने को मिला। इसी के विरोध स्वरूप आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस तरीके से इंदौर […]

Read More

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना इंदवार थाना क्षेत्र की है शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है चार लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है हादसे में परम लाल ,मनोज कुमार, लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूरजभान तोमर ,करण सिंह सिकरवार, अंकित और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है […]

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब 40 यात्रियों से भरी एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। जिस बस में आग लगी वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। तभी अभनपुर के […]

Read More

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देवरानी जेठानी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। जहां लिफ्ट देने के बहाने 3 आरोपी दोनों को सूनसान जगह ले गए और उनके साथ गलत काम किया। हालांकि उनके शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण वहां आ गए, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।घटना मोहना थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात की है। बताया जा रहा है कि ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए […]

Read More

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 19 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक ने आरोपियों को पिस्टल खरीदने के लिए यह रुपए दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि 29 मई को ग्राम कोटवार ने आठनेर थाने जाकर पुलिस को बताया था कि मांडवी के पास कस्तूरचंद के खेत में पानी […]

Read More

नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बता दें कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मंत्री विश्वास सारंग पर इल्जाम लगाया है और कहा है कि इस पूरे घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग का हाथ है। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी […]

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में लोकसभा चुनाव के संबंध में सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि चुनाव नतीजों में भाजपा 370 से अधिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा। चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन चार जून को ये बात साफ हो जाएगी। चौहान का कहना है कि ये बात वे नहीं, बल्कि देश की जनता कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश […]

Read More

गुरुवार की रात ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए और उनकी साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरा शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो आरोपित भाग गए। महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। मोहना थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मोहन पुत्र दीनदयाल जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम दौरार, अशोक पुत्र अखय सिंह उम्र 20 साल निवासी निवासी सदर और धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र रावत उम्र 20 साल निवासी दीक्षित कालोनी मोहना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे […]

Read More

प्रदेश भर में जीएसटी की कार्रवाई के क्रम में स्टेट जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की शाम शहर के तीन बीयर बारों पर छापा मार कार्रवाई की। जीएसटी मुख्यालय से में बीयर बारों में वेट व रेस्टोरेंट टैक्स को लेकर गड़बड़ का इनपुट मिला था। 18 अधिकारियों की टीम छप्पर वाला पुल स्थित सुदर्शन बीयर बार सिटी सेंटर स्थित माया बीयर बार और रेलवे स्टेशन स्थित सफारी बीयर बार में पहुंची, यहां पहुंचे अफसर ने पड़ताल शुरू की तो बार संचालकों ने न दस्तावेज दिखाए न कार्रवाई में सहयोग किया। शाम को तीनों बीयर बारों को सील कर दिया गया। […]

Read More

जबलपुर। एक कहावत में भी कहा गया है-तपै नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय। हालांकि, विज्ञान नौतपा को नहीं मानता है। विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसी कारण तापमान बढ़ जाता है। ज्यादा गर्मी पड़ने से मानसून अच्छा ही होगा, ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। हां, गर्मी तेज होने से मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित होता है, इसे हीट लो कहा जाता है। यह मानसून को सक्रिय करने में मददगार होता है। नौतपा के ये नौ दिन फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं   एक […]

Read More

जबलपुर। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानि एनजीटी ने संस्कारधानी जबलपुर के नाला पक्कीकरण घोटाले पर सख्ती बरतते हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित करने की व्यवस्था दे दी है। इस उच्च स्तरीय जांच कमेटी में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और जबलपुर कलेक्टर शामिल होंगे। अरबों खर्च होने के बावजूद कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका   यह कमेटी पता करेगी कि बीते 14 वर्ष में अरबों खर्च होने के बावजूद हकीकत की जमीन पर नाला पक्कीकरण कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका। एनजीटी, दिल्ली के चेयरपर्सन […]

Read More