Browsing: मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड ने ना सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों बल्कि देश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है. जब से इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है तब से ही इस मामले में हर दिन कोई ना कोई बेहद चौकाने वाली बात सामने आ रही है. इसी बीच एक और ऐसी बात सामने आई है जिसने इस पूरे मामले का रुख पलट दिया है. आरोपी मुकुल ने पुलिस की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. मुकुल ने बताया की घटना से लेकर 75 दिन तक […]

Read More

विदिशा। यह लोकसभा चुनाव भले ही कोई लहर वाला न दिखा हो लेकिन मतगणना के दिन ईवीएम में भाजपा की सुनामी दिखाई दे रही है। पहला राउंड पूरा हो गया है और दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। इस गिनती में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमीन और आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। कई मतदान केंद्रों पर कांग्रेस इकाई का अंक भी पार नहीं कर पाई है। हर केंद्र पर भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट दिखाई पड़ रहे है। विदिशा और सागर सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को जहां एक केंद्र पर पांच सौ […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]

Read More

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने […]

Read More

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने […]

Read More

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शराब की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ आज जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बाह कस्बा स्थित एक शासकीय शराब की दुकान पर गत तीन दिन पूर्व फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन तड़के कड़ी कार्यवाई करते हुए उनके घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गत तीन दिन पूर्व अम्बाह के एमएलडी कालोनी निवासी आरोपियों ने अम्बाह स्थित एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर दुकान […]

Read More

सागर जिले के खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद राजनीति लगातार गर्माई हुई है। दलित परिवार के तीन लोगों के हत्याकांड के बाद दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सुनेत के इस मामले में बयान देने के बाद कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट के मजिस्ट्रेट की निगरानी में CBI जांच की मांग रखी। लगातार बयानबाजी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बरोदिया नोनागिर पहुंचे और कांग्रेस को इस […]

Read More

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया। वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई […]

Read More

मध्य प्रदेश के जावद में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक तस्कर का पिकअप वाहन पलट गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें तस्कर का पीछा रतनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस कर रही थी। तभी अचानक पिकअप वाहन पलट गया, वहीं इस मामले पर मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और उन्होंने जमकर विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने से मौत होने के आरोप लगाए हैं और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की। रविवार की दोपहर तक मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते […]

Read More

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेंस की। कल लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना होगी। 52 जिलों में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती 29 जिलों में होगी। अलग कक्ष में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। Evm की गिनती भी 8 बजे से शुरू होगी। अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना स्थल पर गर्मी को ध्यान में रख कर व्यवस्था की गई है। मेडिकल फायर ब्रिगेड की भी व्यवथा की गई है। मतगणना स्थल पर 3 लेयर में सुरक्षा रखी गई है। सेंट्रल […]

Read More

एग्जिट पोल नतीजों को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चार तारीख को उनकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। वह हिंदुस्तान में तो नहीं कहीं बाहर जीत रहे हो तो पता नहीं। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने कैलाश विजयवर्गीय रविवार रात इंदौर में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे थे। जहां कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस […]

Read More

जबलपुर के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 18 लाख 96 हजार 346 मतदाता हैं, जिनमें 9,63,065 पुरुष एवं 9,33,186 महिला तथा थर्ड जेंडर के 95 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 38 हजार 459 मतदाता भी शामिल हैं। कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने   Jabalpur Lok Sabha Result 2024: जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,666 तथा 22,241 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से ऐसे 1,209 मतदाताओं जिनमें 260 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 19 प्रत्याशी चुनावी […]

Read More

जबलपुर। लोकसभा चुनाव में सभी चरण के मतदान हो गए हैं और अब मंगलवार को मतों की गिनती होना है। इसकी तैयारी में जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई है। सुबह आठ बजों से मतों की गिनती होगी। जबलपुर में लगभग 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती होगी। रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू   प्रशासन की तैयारी है कि वह दोपहर 12 से एक बजे की बीच गिनती पूरी कर दें, हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अधिकृत परिणाम आने की संभावना है। इधर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। […]

Read More

जबलपुर। लोकसभा चुनाव लड़ रहे वे सभी उम्मीदवार अपनी राशि या सुरक्षा निधि गंवा बैठेंगे, जिन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल डाले गए वैध मतों के छठवें हिस्से से कम या बराबर मत प्राप्त होंगे। आयोग के निर्देशों के मुताबिक कुल वैध मतों के 16.66 प्रतिशत अथवा छठवें हिस्से से कम या बराबर मत मिलने पर उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा की गई निक्षेप राशि जब्‍त कर ली जाएगी। इस राशि को उसे वापस नहीं किया जाएगा। नामजदगी का पर्चा दाखिल करते वक्त जमा करानी होती है   आम बोलचाल की भाषा में इसे जमानत जब्‍त हो जाना […]

Read More

 उज्जैन। बड़नगर में खोप दरवाजा क्षेत्र में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुकान में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित दुकान में रखे केसर के डिब्बे, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट के डिब्बे सहित अन्य सामान व 85 हजार रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही कार के माध्यम से आरोपितों के गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर से कार किराए पर लाए थे। यहां नंबर प्लेट निकालकर सामान भरकर ले गए थे। एएसपी नीतेश […]

Read More

 भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार   Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]

Read More