राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं। गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें […]
Browsing: मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है। भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता … वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जोड़ी ने कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी अब जीत ली है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा की कमी कहां पर रह गई इस पर हम मंथन करेंगे और उसमें सुधार करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि चूंकि प्रदेश का नेतृत्व मेरे पास है इसलिए खराब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूं। हम […]
45 वर्षों का सपना एकाएक भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा को फतह कर पूरा कर लिया। एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से विवेक बंटी साहू ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पटखनी देते हुए जीत की इतिहास रच दिया है। इसी हार की समीक्षा करने को लेकर एकदिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने नम आंखों से अपनी हार को स्वीकार करते हुए लोकसभा में हार समीक्षा करने की बात कही। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि केवल एक सीट की बात नहीं है। इतनी लंबी हार हुई है। यह सोचने की बात है, परंतु देश में […]
जबलपुर: जबलपुर में रेलवे कर्मचारी के परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में रेलकर्मी उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल है। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव के समीप रेल्वे ट्रैक की है। सूचना पर पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या की है। जहां नरेंद्र चढ़ार ने ट्रेन के सामने कूदकर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की है। हादसे में पत्नी और 2 […]
पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था, वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गों से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा थी, […]
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]
इंदौर की लोकसभा सीट सेबीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवाणी ने दूसरी बार जीतकर महारिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्हें 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में लालवाणी ने इस सीट से जीत का हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता ने शंकर लालवाणी को 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं। उनके राइवल बहुजन समाज पार्टी के संजय सोलंकी 11 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। उन्हें 51,659 वोट मिले हैं। पिछली बार उन्हें 10 लाख 68 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। आइए जानते हैं इनके […]
देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातों से जीत हासिल की है, तो वहीं इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है. इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है. पूरे भारत में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं भाजपा के प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं […]
लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान इंदौर में एक नया कीर्तिमान बन गया है। यहां नोटा (None Of The Above) के विकल्प को मिलने वाले वोटों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में नोटा को अब तक प्राप्त मत एक लाख के पार होने से देश में नया रिकार्ड बन गया है। इससे पहले वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में 51,660 वोट पाकर नोटा ने एक कीर्तिमान बनाया था जो इस बार इंदौर में टूट गया। गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों ने भाजपा पर ही भरोसा जताया है। लोकसभा की छह सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चार सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीटों के अतिरिक्त बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें ऐसी हैं, जहां आदिवासी वर्ग निर्णायक भूमिका में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर था पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े हुए। 2023 के विधानसभा चुनाव में कुछ अंचलों में आदिवासियों ने कांग्रेस का साथ दिया तो कुछ जगह यह भाजपा के साथ रहे। लोकसभा चुनाव में इन्हें साधने […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ भेदते हुए कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सीट छिंदवाड़ा छीन ली। अपनी परंपरागत सीट पर बेटे नकुल नाथ की जीत बरकरार रखने के लिए दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हर संभव रणनीति बनाई, सहानुभूति कार्ड भी खेला, पर भाजपा की व्यूह रचना ने कमल नाथ के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। नतीजतन, कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी चला गया। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छिंदवाड़ा को अब तक कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता रहा। यह मिथक बना हुआ था […]
हनुमना। जिले के हनुमना थाना पुलिस द्वारा एक हत्या की गुत्थी महज 3 घंटे में सुलझा ली गई है । पुलिस ने जहां आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है आरोपित की पहचान राम जी कोल उर्फ ददौली पिता पन्नालाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी सागर कल के रूप में की गई है। क्या थी घटना घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सोमवार की सुबह फूलमती कोल पत्नी जगजीवन कोल उम्र 46 वर्ष थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात राम […]
जबलपुर : सुप्रीम कोर्ट से लेकर सभी हाई कोर्ट और अधीनस्थ अदालतें एक जुलाई 2024 से ‘इलेक्ट्रानिक कम्युनिकेशन‘ से भी ‘नोटिस-समन‘ भेजेंगी। इस प्रक्रिया में संबंधित आरोपित या पक्षकार के ई-मेल और वाट्सएप सहित अन्य माध्यम शामिल होंगे। यह नवाचार कोर्ट के वर्क कल्चर को स्मार्ट बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उक्त जानकारी तीन नए कानूनों के विशेषज्ञ अधिवक्ता पुनीत चतुर्वेदी ने दी, जो जबलपुर व मुंबई सहित कई अन्य अदालतों में अपने व्याख्यानों के जरिए अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान का परिवर्धन करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि भारतीय अदालतें परंपरागत डाक […]
जबलपुर के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 18 लाख 96 हजार 346 मतदाता हैं, जिनमें 9,63,065 पुरुष एवं 9,33,186 महिला तथा थर्ड जेंडर के 95 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 38 हजार 459 मतदाता भी शामिल हैं। कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने Jabalpur Lok Sabha Result 2024: जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,666 तथा 22,241 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से ऐसे 1,209 मतदाताओं जिनमें 260 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 19 प्रत्याशी चुनावी […]
भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]
