नगर परिषद डभौरा का गठन आसपास की ग्राम पंचायतों के संविलियन से हुआ है। नवगठित नगर परिषद डभौरा में पंचायतकालीन कर्मियों का नियम विरुद्ध संविलियन किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच कराए जाने पर तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिव दोषी पाए गए। सभी का मुख्यालय पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के संविलियन के संबंध में गलत जानकारी देने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन सभी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित किया गया है। […]
Browsing: मध्यप्रदेश
दमोह। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद जहां सरकार गठन की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। वही देखा जाये तो दमोह संसदीय क्षेत्र के 18 लोकसभा चुनाव में अब तक निर्वाचित हुए सभी सांसदों में राहुल सिह सबसे कम उम्र के सांसद बनने वाले पहले युवा सांसद है, जबकि सबसे अधिक उम्र का सांसद बनने का श्रेय डा. रामकृष्ण कुसमरिया को दिया जा सकता है। दमोह संसदीय क्षेत्र में तीन बार अलग-अलग जिलों को शामिल कर संसदीय क्षेत्र बनाया गया लेकिन इन तीनों संसदीय क्षेत्र में अभी तक निर्वाचित हुए 18 सांसदों में राहुल सिह लोधी एकमात्र ऐसे सांसद हैं जो […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एमबीए के एग्जाम का पेपर एग्जाम के ठीक पहले लीक हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की और जांच पड़ताल के बाद इस पूरे मामले में एक निजी कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्रों को हिरासत में लिया है और पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। यह पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का है। बता दें पिछले दिनों विश्वविद्यालय के द्वारा एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की […]
गर्मियों में आइस्क्रीम की डिमांड बढ़ जाती है। बच्चे के साथ साथ बढ़ों की भी यह पहली पसंद बन जाती है। लेकिन यदि आइस्क्रीम में कीड़ा निकल आए तो तहलका मचना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के बुधनी जिले के भैरूंदा में जहां आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बुधनी के भैरूंदा का है जहां एक व्यक्ति ने आइस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल […]
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद में शुक्रवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई करने की बात कह कर रिश्वत मांगी थी। वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टे की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद मामले को रफा दफा करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, […]
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड़ पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको अस्पताल भेजा गया। मौके से बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए आपको बता दें कि कमल ,रंजीत और राकेश अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश बुरी तरह से घायल हो गया […]
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में डेंगू ने दस्तक दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देरी किए विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। अब तक दो गांवों में डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले। पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय […]
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले टीकमगढ़ के दीगौड़ा थाना क्षेत्र में झांसी हाईवे रोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। युवक का नाम अशोक पाल था और युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव का […]
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई […]
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अमर विलास होटल का है। जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि होटल के कमरे में बड़े स्तर पर बड़ा जुआ चल रहा है जिस पर क्राइम ब्रांच और एमआईजी की टीम ने दबिश दी और मौके पर 10 […]
भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी। घटना दमोह रेलवे स्टेशन की है। यहां पर मासूम की मां उसे पानी पिला रही थी और पिता किसी से फोन पर बात कर रहे थे , तभी काला कुर्ता पहनकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करता रहा। पति बचाने पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे में भी कैद हो गई है। यह घटना शनिवार […]
ग्वालियर। शहर में पैसे की जरूरत के नाम पर कार गिरवी रख कर पैसे लेने और बाद में उसी कार को चाेरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। शातिर चोरों का तरीका भी ऐसा कि गिरवी रखने से पहले वह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे जिससे उस कार को पकड़ा न जा सके। इस मामले का भांडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर उसके बाकी के साथियों की तलाश शुरू कर दी है। भितरवार सिद्धपुरा के […]
जबलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2024 सत्रांत की परीक्षाएं शुक्रवार कसे आरंभ हो रही है। जबलपुर परिक्षेत्र में इग्नू की परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्र में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इग्नू की ओर से जेल बंदियों के लिए भी शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बंदी परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय कारागार में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा 15 जुलाई तक आयोजित होगी समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा का प्रवेश पत्र आनलाइन जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते […]
जबलपुर। जबलपुर मुंबई जबलपुर के लिए केवल स्पाइस की एक ही उड़ान है, जो सप्ताह में केवल एक दिन शनिवार को है। इस शनिवार को यह उड़ान न जो मुंबई जाएगी और न ही आएगी। स्पाइस जेट द्वारा संचालित की जा रही इस उड़ान को एकाएक रद कर दिया गया। फ्लायर्स ने जब इसका कारण पूछा, तो प्रबंधन ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। हालांकि प्रबंधन ने यह कहा कि वह सभी को रिफंड करेगा। लेकिन एकाएक फ्लाइट रद किए जाने से फ्लायर्स में काफी नाराजगी है। सभी फ्लाइट्स रहीं फुल इंदौर से जबलपुर और जबलपुर से इंदौर गई फ्लाइट में 78-78 […]
इटारसी। सिवनी मालवा के गडरीपुरा निवासी एक 13 वर्षीय बच्चे के जबड़े में पिछले 15 दिनों से फंसी एक ढाई इंच की लकड़ी का टुकड़ा गुरुवार को सर्जरी द्वारा निकाला गया। चिकित्सकों ने करीब 2 घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बच्चे की जान बचाई। लकड़ी मुंह में कान के पास फंसी हुई थी, इस वजह से बच्चे के गाल से पस आना शुरू हो गया था, खाने-पीने की तकलीफ होने लगी थी, साथ ही पूरे चेहरे पर सूजन आ गई थी। गडरीपुरा निवासी मजदूर देवीसिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उनका 13 वर्षीय बेटा प्रहलाद दायमा बकरी चराने जंगल में गया […]
