Browsing: मध्यप्रदेश

 देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे। हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात […]

Read More

जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र […]

Read More

इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]

Read More

लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री  बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]

Read More

 मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की […]

Read More

नीट यूजी 2024 के परिणाम 4 जून को जारी हुए आपको बता दें कि परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, एनएसयूआई ने नीट परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए । एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधुओ ने देखा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। पैसे लेकर आयोग्य लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की कोशिश की गई। उसी प्रकार अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापम घोटाला दोहराया जा रहा है। चौकसे ने […]

Read More

निवाड़ी जिले की प्रभु श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा के सुरभि गौशाला में चल रही कथा के दौरान राष्ट्रीय संत राजेंद्र दास जी महाराज ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ओरछा के रामराजा सरकार ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनका कहना है कि 2014 में ओरछा में 18 करोड़ श्री राम जय राम जय जय राम के जपों के बाद उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला लेकिन मोदी जी ओरछा दरबार में रामराजा सरकार के दर्शन करने नहीं आए। उसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है अब भाजपा […]

Read More

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के 75 वर्षीय चचेरे भाई ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में जवाहर कॉलोनी में अपने घर पर अशोक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जिला अस्पताल परिसर में दफनाए गए कछुए के शव को वन विभाग की टीम ने खुदाई कर बार बाहर निकाला है। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कछुए को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया है, जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद जमीन की खुदाई की और मरे हुए कछुए को बाहर निकाला गया। वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो कछुआ करीब दो माह पूर्व जमीन में दफनाया गया था कछुआ लाल कपड़े में था इससे तंत्र क्रिया की […]

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड […]

Read More

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ,शिवराज सिंह चौहान और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को फोन आ चुका है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से इन तीनों नाम को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। सावित्री ठाकुर के पति तुकाराम ठाकुर किसान हैं और सावित्री ठाकुर से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं था। सावित्री ठाकुर के परिवार में पति के […]

Read More

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]

Read More

ग्वालियर: मर्सीहोम चिकित्सालय में इलाजरत मानसिक दिव्यांग हर रोज होने वाले पावर कट का टार्चर झेलने को मजबूर हैं। दिन हो या रात बिजली के लंबे कट लगने से यहां दाखिल मानसिक दिव्यांग बच्चों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। मर्सीहोम प्रबंधन बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली वितरण कंपनी के जिम्मेदारों के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से मर्सीहोम चिकित्सालय की बिजली लाइन जुड़ी होने के चलते हर रोज पावर कट का सामना न केवल […]

Read More

ग्वालियर। नई सड़क स्थित बावन पायगा में पांच दिन पूर्व 76 वर्ष के बुजुर्ग अचेतवास्था की हालत में मिले थे। वृद्ध की स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण नाम व घर का पता नहीं बता पा रहे थे। बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से वृद्ध को स्वर्ग सदन पहुंचाया। स्वजन से बिछड़ने के बाद वृद्ध का बुरा हाल था। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। फरीदाबाद से पत्नी व बेटा उन्हें तलाशते हुए शनिवार को स्वर्ग सदन पहुंच गए। स्वजन से मिलकर बुजुर्ग खुश होकर मुस्कुराने लगे। तीन जून रात आठ बजे के लगभग एक बुजुर्ग […]

Read More

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में उस वक्त चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई जब एक सात फीट लंबा सांप कक्ष में घुस गया। एक शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे चिकित्सक भी घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आनन-फानन में सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया तब कहीं जाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और शव का पोस्टमार्टम हो पाया।\ सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शनिवार […]

Read More