नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान […]
Browsing: मध्यप्रदेश
चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के […]
जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में घट-बढ़ […]
आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भुरी टेकरी कनाडिया से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणधीन आरई 2 रोड निर्माण में बाधक बस्ती हप्सी बिचोली कांकड के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की विभिन्न आवास इकाईयों में विस्थापित करने की कार्यवाही की गई। अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई 2 रोड में बाधक हप्सी बिचोली कांकड में 265 मकान सहित कुल 325 परिवार निवासरत थे। जिनमें से 184 परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा चुकी है, शेष परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की […]
जबलपुर। शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर होम साईंस कालेज परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पांच जून से से प्रारंभ हो गई है, जो 30 जून तक चलेगी। डीपीएसई (शाला पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) सत्र 2024 25 में प्रवेश के लिए महिला अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 30 जून है। एमपी आनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य कर रहा है पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा.राममोहन तिवारी ने बताया कि इस शिक्षक प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए एमपी आनलाइन द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लए […]
इंदौर। सोशल मीडिया के दुष्परिणाम का मामला सामने आया है। 27 साल के युवक और 15 वर्ष की किशोरी की दोस्ती प्यार में बदली। युवक अपने परिजनों के साथ बारात लेकर इंदौर आ पहुंचा। सात फेरे होने को ही थे, कि एनवक्त पर महिला बाल विकास की लाडो अभियान की टीम पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। समझाइश के बाद दूल्हा और बाराती खाली हाथ ही ट्रेन से वापस लौट गए। महिला बाल विकास विभाग के लाडो अभियान की टीम ने रविवार देर एमआइजी थाना क्षेत्र के रात कृष्णबाग में हो रहे बाल विवाह को एनवक्त पर रूकवा दिया। अभियान के महेंद्र पाठक ने […]
सोंईकलां। जिले लहचोड़ा गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लहचोडा निवासी सुरेंद्र शर्मा की एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। उसका शव स्वजन सवाईमाधोपुर से लेकर आए ओर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन बाहरवें की रस्म निभा रहे थे, तभी सुरेंद्र रविवार को घर वापस लौट आया जिसे देखकर घर वाले और स्वजन हैरान रह गए। हालांकि, मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटे को जिंदा देखकर खुशी के आंसू रोक नहीं पाई। बता दें कि, लहचौड़ा निवासी सुरेंद्र शर्मा बाहर जयपुर मजदूरी करता था। पिछले दिनों सवाई माधोपुर के सरवाड़ गांव के थाने से फोन आया […]
इंदौर। गो वंश की तस्करी के विरोध में हिंदू संगठनों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत, बजरंग दल गो रक्षा विभाग के साथ विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। गो रक्षा के लिए ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया। विहिप मालवा प्रान्त के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि गो माता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय हम सभी के लिए पूजनीय है। वैज्ञानिक रूप से भी गौवंश का अपना महत्व है। गो हत्या अपराध भी […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चरगवां थाना क्षेत्र के डभोला के पास एक 12 साल के बच्चे की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बच्चे का नाम शिवम ठाकुर है. वह डभोला के चरगवां का रहने वाला है. पुलिस ने गांववालों से बात की है. गांववालों ने पुलिस को बताया कि शिवम की मां की मौत पहले ही हो […]
छिंदवाड़ा। करंट लगाकर पत्नी को हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम झिरना में सुशीला पति नंदकिशोर डेहरिया (45) निवासी झिरना की मौत की सूचना मिलने के बाद टीम जांच लिए मौके पर पहुंची थी। जांच में साफ हो गया कि करंट लगाकर हत्या की गई है। इस मामले में महिला के पति और परिवार के अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि पति नंदकिशोर पत्नी सुशीला की मनमानी से परेशान हो गया था। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में […]
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले दतेरा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह विवाद रुपयों के पीछे हुआ था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह के बड़े बेटे धर्मेंद्र ने पैसों की चाहत में लाल सिंह के साथ मारपीट की और उसके बाद लाल सिंह की मौत हो गई घटना शुक्रवार की है। लाल सिंह के छोटे बेटे महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसका बड़ा भाई अलग रहता है। बड़ा भाई घर पर आया था और पिता के […]
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वॉटर लैंड पार्क के स्विमिंग पूल में एक 9 साल का बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई है। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के महोबा रोड़ पर फोरलेन हाईवे पर बने वॉटर लैंड पार्क की है। जब एक घंटे तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढने लगे इस दौरान बच्चा डूबा मिला। हादसे के बाद पार्क का संचालक और अन्य कर्मचारी वाटर पार्क में ताला लगाकर मौके से भाग गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को बाबू अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क में गया था। सूचना पर पुलिस […]
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दामाद की पिटाई का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला देर रात छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के गेट के सामने का है। जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला जिज्जी बाई को जहर खाने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इसी दौरान महिला का पति मुंगेरी आदिवासी भी मौके पर पहुंच गया था, जिस को देखते ही महिला के परिजन मायके पक्ष वाले भड़क गए और दामाद के साथ […]
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की खुशियां पूरे भारत में मनाई जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रहीं थीं। कुछ ही देर बाद चौथी मंजिल पर पटाखे चलने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंदौर बीजेपी कार्यालय की चौथी मंजिल पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। ऊपरी मंजिल […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल सेवढ़ा से वसूली कर वापस आ रहे थे। तभी अचानक इंदरगढ़ में दो बाइक सवार […]
