Browsing: मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। […]

Read More

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  ट्रेन हादसे में सीटीआई राजेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन की चपेट में आने से सीटीआई के दोनों पैर कट गए। वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जाने पहुंचे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सीटीआई राजेश ग्वालियर के रहने वाले हैं, उनकी पोस्टिंग झांसी स्टेशन पर कमर्शियल विभाग में हैं। वे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। तभी ट्रेन नंबर 12642 की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर कट गए।

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार की सुबह शीतला माता मंदिर रोड़ पर हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के सिर को पत्थर से कुचला गया है पास में खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। अभी पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे दोनों की पहचान हो सके। कपड़ों से भरा बैग पुलिस को मिला है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या […]

Read More

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र में आने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रील बना रहा युवक चलती बाइक से नीचे गिर गया। घटना शनिवार की है ,युवक अपने दो दोस्तों के साथ भोपाल के लिंक रोड़ पर बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया इसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। गाड़ी पर बैठे युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं। 10 मिनट पहले ही युवक ने एक रील अपलोड की थी और दूसरी रील वह बना रहा था। सूचना पर टीटी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। […]

Read More

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। ग्वालियर में आज नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन है और MPL  क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में 210 करोड़ की लागत से स्टेडियम बना है। मेरे पिता का सपना पूरा होने जा रहा है। 210 करोड़ की लागत से बने इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व कप्तान कपिल देव और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह […]

Read More

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया पाठक में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि अचानक तेज बारिश होने लगी जिसके बाद पिता – पुत्र पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी अचानक बिजली गिर गई ,दोनों अपने खेत में पेड़ से लकड़ी काट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को देवरी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परषोत्तम अपने बेटे राजेश के साथ खेत पर गए थे। यहां पर खेत […]

Read More

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना इंदौर के छत्री पुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में उसके रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात शिवा ,कान्हा और अन्य दोस्त बर्थडे पार्टी बना रहे थे। बर्थडे पार्टी के दौरान सब ने जमकर शराब पी और अपने-अपने घर चले […]

Read More

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे ट्रेक क्रॉस कर रहे सीटीआई राजेश द्विवेदी के दोनों पैर कट गए. इस हादसे के बाद राजेश बेहश हो गए. जल्द ही आनन फानन में उन्हें इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्हें बाद राजेश को जल्द ही पास के अस्पताल में ले जाया गया. इस हादसे के बाद राजेश का काफी खून बह चुका है. उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. रेलवे ट्रैक को पार करते समय राजेश को लगा कि ट्रेन की गति कम है और वह ट्रैक जल्दी से पार कर लेंगे, लेकिन अचानक से ट्रेन आई और हादसे में […]

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में की गई इस पहल के तहत 20 बंदी क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है, जिसमें बंदी अपने परिवार सहित निवास कर सकेंगे। इस खुली जेल की निर्माण लागत 3 करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपए है। खुली जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर अपने कौशल अनुरूप रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार ने शिप्रा नदी के जल को निर्मल और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने से रोका जाएगा. सरकार ने कहा कि कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना से अब कान्ह का दूषित जल मां शिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा. कान्ह का पानी गंभीर नदी के निचले किनारे तक पहुंचाया जाएगा. जिसे शुद्धिकरण किया जाएगा और आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन के ग्राम डेंडिया स्थित शनि मंदिर […]

Read More

जहां एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के बुरहानपुर का जिला अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की भी पूर्ति नहीं कर पा रहा है. डॅाक्टर से लेकर एंबुलेंस तक की कमी के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर होते जा रहे हैं. बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो इलाज के लिए इंदौर के प्राइवेट अस्पाताल में जाना पड़ता या फिर महाराष्ट्र के जलगांव जाकर मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए […]

Read More

ग्वालियर भी शनिवार को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ गया। इस योजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को  भोपाल में शुभारंभ किया था। शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर शनिवार को योजना के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम हुआ जिसे केंद्रीय मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पर्यटन , संस्कृति धर्मेन्द्र सिंह लोधी तथा सांसद भारत सिंह कुशवाह आदि शामिल हुए । संस्कृति मंत्री लोधी  भोपाल से पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा का विमान लेकर ग्वालियर पहुंचे थे। कायक्रम में हरी झंडी दिखाकर विमान को भोपाल के लिए रवाना किया। […]

Read More

शनिवार सुबह ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होना मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआइ) के लिये जिन्दगी भर के लिये मुसीबत बन गया। ग्वालियर स्टेशन पर थिरुकुलर एक्सप्रेस में सवार होने के प्रयास में गिरकर वह ट्रेन की चपेट में आ गये और कोच में फंसकर उनकी दोनों टांग कट गयीं। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और फिर रेलकर्मियों के सहयोग से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बाहर निकाला। खून से लथपथ गम्भीर हालत में उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। हादसे की जानकारी मिलते ही झाँसी के […]

Read More

जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि रनिंग रूम व टीटी रेस्ट हॉउस में सभी आवश्यक सुविधाएं, कू रिव्यू के तहत पमरे के कोटा  भोपाल एवं जबलपुर मंडल में 1096 एएलपी व 460 ट्रेकमैनेजर समेत कुल 1556 पद सृजित होंगे। रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की   इस दौरान पमरे के  भोपाल, कोटा, जबलपुर मंडल, मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानों व विभिन्न स्टेशनों एवं डिपो की ज्वलंत समस्याओं को रखा गया। संघ ने बताया कि पेट्रोलिंग निर्धारित समय से ज्यादा नहीं करवाना है, बावजूद इसके करवाई जा रही है। एसएंडटी, इंजीनियरिंग, रनिंग स्टाफ की […]

Read More

 जबलपुर। हालात इतने बुरे हैं कि जून माह में ही इस ट्रेन की वेटिंग ने पांच सौ का आंकड़ा छू लिया है, वहीं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में गरीब रथ की वेटिंग 800 से 900 तक जा पहुंची है। मुम्बई जाने और आने के लिए जबलपुर के लिए यह एक मात्र ट्रेन है, जो सप्ताह में तीन दिन चलती है। ट्रेन में चार माह का रिजर्वेशन खुलते ही टिकट फुल   इस ट्रेन को नियमित करने और दूसरी नियमित ट्रेन चलाने की मांग जबलपुर के सामाजिक, आर्थिक, व्यावसायिक, धार्मिक संगठन ही नहीं बल्कि मंडल और जोन की यात्री सेवा समिति […]

Read More