भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को VIP रोड़ पर भोपाल में जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर वीआईपी रोड़ से पैदल यात्रा कर रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गाड़ी से उतरकर जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। आचार्य विनम्र सागर महाराज जी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जैन मुनियों के दल के साथ […]
Browsing: मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्टॉप डैम के गेट खोले गए तो पानी उतरने पर नदी में एक कार दिखाई दी जब जेसीबी मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो कार की पीछे की सीट पर एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों चार महीने से लापता थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र की है मंगलवार को कुंवारी नदी के गोपी घाट पर बने स्टॉप डैम के गेट खोले गए थे गेट खोलने पर पानी कम हुआ तो […]
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली पन्ना – अमानगंज घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ईट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक बेकाबू हुई और पलट गई, घटना सुबह 5 बजे की है। दो लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे अमानगंज से छतरपुर की तरफ ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तभी पन्ना – अमानगंज की घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली […]
मध्य प्रदेश के उमरिया जिला जेल में जमानत के बाद भी कैदियों की रिहाई नहीं हो पा रही है. उनको जेल से बाहर निकालने के लिए 500 रुपये कैदी के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही है. ऐसा आरोप जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजन लगा रहे हैं. जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजनों ने अदालत से उनकी जमानत करवाई. जिला जेल उमरिया में उनकी रिहाई के आदेश शाम 6 बजे तक भिजवा दिए गए, लेकिन जेल प्रशासन उनकी रिहाई के नाम पर टालमटोल करता रहा. मंगलवार की देर रात तक जेल के बाहर जमानत हुए कैदियों के परिजन खड़े […]
ग्वालियर: तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। वह झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके स्वजन तांत्रिक के […]
अगर आपने ऐसे किसी ट्रस्ट या संस्था को दान दिया है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर छूट का लाभ दिलाते हैं, तो आपको उनसे फार्म 10बीई जरूर ले लेना चाहिए। पहले दानकर्ताओं को बतौर सबूत उस संस्था से मिली दान रसीद ही पेश करनी पड़ती थी। मगर वित्त वर्ष 2022-23 से नियम बदल गए हैं और अब दानकर्ता को संस्था से फॉर्म 10बीई लेना ही पड़ता है। पंकज शर्मा,चार्टर्ड एकाउंटेंट के मुताबिक संशोधन के बाद दान प्राप्त करने वाली संस्था को फार्म 10बीडी के जरिए दानकर्ता का विवरण आयकर विभाग को देना होता है। साथ ही […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के तहत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का प्रदान किया. पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर और इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर हवाई सेवा प्रारम्भ की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएमश्री धार्मिक पर्यटन […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी अपना दाखिला निरस्त करवा सकते हैं उनकी पूरी फीस भी काॅलेजों को वापिस करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश को लेकर फैसला ले सकते हैं। इसके पश्चात यदि दाखिला निरस्त करवाते हैं तो उनकी फीस से एक हजार रुपये काॅलेज काटकर शेष राशि लौटाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में आदेश जारी किया है। अब काॅलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद काॅलेज में रहने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधारित इस हवाई सेवा से नागरिक प्रदेश के रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। उज्जैन का होगा निरंतर विकास सीएम ने यह भी कहा कि हनुमानजी की पूंछ की तरह उज्जैन में विकास कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। शिप्रा में अब कान्ह का पानी भी नहीं मिलेगा। जल्द ही उज्जैन -इंदौर सिक्स लेन […]
खंडवा। खंडवा-हरसूद मार्ग पर आशापुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्राॅला एक बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होने से छह अन्य वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। वाहनों को टक्कर लगने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कोहराम मच गया। ट्र्राॅला क्रमांक एमपी 07 एचबी 37773 हरदा की ओर से बालू रेत भरकर खंडवा आ रहा था। आशापुर स्थित अग्नि नदी के पुल से उतरते समय […]
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं। डॉ. मोहन यादव ने […]
छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्या की जानकारी दी। आरोपी पत्नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का […]
सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता […]
भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां शिवराज रोड शो कर रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय […]
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]
