खरगोन। उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को सुबह 6:18 बजे गंगोत्री जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना हरिद्वार से जाते समय गंगोत्री से करीब 20 किमी पहले झाला ब्रिज के कुछ दूरी पर हुई है। जिसमें पांच तीर्थयात्री घायल हुए हैं खंडवा और खरगोन के थे श्रद्धालु मिली जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री झिरन्या सहित खरगोन और खंडवा के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें यहां की ट्रेवल एजेंसी तीर्थ यात्रा के लिए ले जाती है। ट्रेवल एजेंसी के प्रहलाद यादव ने दूरभाष पर उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चालक साइड के […]
Browsing: मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को और योग प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की है। तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है, राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है। प्रदेश में 21 […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा। इसके बाद वह छात्रों […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चूना बनाने वाली कंपनी के भट्टे में कंपनी के ही मैनेजर का शव मिला है। शव आधा जला हुआ था, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने भट्टे के अंदर से शव को बाहर निकलवाया घटना कुठला थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम सम्मू था जो सिमको कंपनी में मैनेजर था। कुठला थाना पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड को बुलाकर भट्टे की आग को बुझा दिया गया था, उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सम्मू के साथ मारपीट की गई और […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला […]
भोपाल: आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर देश भर सहित मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। मध्य प्रदेश में जहां नदियों में योग किया गया तो वहीं मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में कलेक्टर विमला गढ़वाल के आदेश पर 4 हजार फीट ऊपर योगाभ्यास किया गया। घने कोहरे के बीच पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर योग किया गया। तो वहीं इंदौर में भी मेडिकल के छात्रों ने भी योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेडिकल के छात्रों ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा… योगा डे पर मेडिकल के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा […]
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिन में रेकी कर शाम को एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर का है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह किसी काम से गए हुए थे। जब शाम को घर पर लोटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक के परिवार वाले […]
मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या तंत्र – मंत्र के चलते कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अपनी विवेचना जारी रखी और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के […]
उज्जैन जिले के नीलगंगा में टूटे रेलवे क्वार्टर में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि CM के गृह जिले में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में शामिल दो आरोपियों ने काम दिलाने की के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है. महिला के साथ […]
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अधूरी लव स्टोरी की ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं की होगी. यहां एक तालाब के अंदर से कार बरामद हुई. जब उसे बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए. कार के अंदर दो नर कंकाल थे. जांच के बाद पता चला कि ये नर कंकाल देवर-भाभी के हैं. जिनके बीच अफेयर था. दोनों की लव स्टोरी को मुकाम हासिल न हो सका तो उन्होंने सुसाइड कर लिया. लेकिन अभी बात की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जोड़कर […]
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मकान में आग लगने से दो बेटियों के साथ पिता जिंदा जल गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसने भी सुना भौचक रह गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, जब तक आग की लपटें शांत होतीं, पूरा घर जलकर राख हो चुका था. इसी के साथ शांत हो चुकी थीं घर में अकसर सुनाई देने […]
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार आने के बाद गायों और गौ शालाओं कि दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल कि उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है. लेकिन tv9 की पड़ताल में सरकार के इस रिपोर्ट कार्ड की जब जमीनी हकीकत तलाशी गई तो सरकार की पोल खुल गई. सरकार की ओर से गौ शालाओं में गौ वंश के लिए बेहतर आहार के लिए प्रति गाय मिलने वाली 20 रु कि राशि बढ़ाकर 40 रु करने का फैसला लिया गया था. गौ शालाओं में भूसा […]
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रहे हैं. प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, और इस हार के बाद से पिता और बेटे यानी कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों ही छिंदवाड़ा में दिखाई नहीं दिए. नतीजों के बाद से ही दोनों ही अब तक छिंदवाड़ा नहीं पहुंचे. छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवती आज गुरुवार को अपना नामांकन […]
जबलपुर। घायल दुकानदारों को आनन-फानन में निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सांड के पागल होने का अंदेशा जताते हुए नगर निगम के फायद ब्रिगेड को सूचना दी। फायद ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ये कहकर बैरंग लौट गए कि सांड पागल नहीं हुआ है मेटिंग के कारण हीट पर है। इसे नगर निगम की हाका गैंग ही पकड़ काबू कर सकती है। स्थानाीय लोगों ने हांका गैंग से संपर्क किया लेकिन घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। सांड ने जिस तरह से कोहराम मचाया उसे देखकर लोग सहम […]
