भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]
Browsing: मध्यप्रदेश
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर […]
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है। आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की. गोली […]
मध्य प्रदेश के अमरकंटक में 20 जून को एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरने पहुंचा. यहां दोनों रात भर तक साथ रहे. इसके बाद अगले दिन प्रेमी ने कहा कि चलो मैं तुम्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले चलता हूं. प्रेमिका भी मान गई. फिर कार में बैठकर दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़े. लेकिन प्रेमिका इस बात से बिल्कुल ही अंजान थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. रास्ते में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गर्लफ्रेंड चीखने लगी तो प्रेमी ने चाकू से उसका गला रेत डाला. अब […]
इंदौर। इंदौर शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। इस खुशनुमा मौसम से शहरवासियों को गर्मी और उसम से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले तीन से चार दिन बारिश की गतिवधियां रुक-रुककर दिखाई देंगी। फिलहाल मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से प्रवेश कर रहा है। ऐसे में 25 जून के आसपास इंदौर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इंदौर में प्री-मानसून की बारिश शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बाद इंदौर शहर के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों और चौराहों पर जलजमाव दिखाई देने […]
जबलपुर। हाई कोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध स्थापित न करना पति के साथ क्रूरता है। हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति अमरनाथ केशरवानी की युगलपीठ ने उक्त टिप्पणी के साथ कुटुम्ब न्यायालय द्वारा पारित तलाक के आदेश को उचित निरूपित करते हुए पत्नी की ओर से दायर अपील निरस्त कर दी। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि पति-पत्नी दोनों पिछले कई वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। यदि दंपति के मध्य अलगाव काफी समय तक अनवरत रहता है तो उस स्थिति में दोनों में से कोई एक तलाक की याचिका दायर करता है, तो […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण महोत्सव के लिए कलाकार चयन समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। विचार मंथन के बाद सदस्यों ने इस बार नए कालाकारों को मौका देने का निर्णय लिया। कलाकारों के चयन में बीते पांच वर्षों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम पर विचार नहीं होगा। आयोजन के दिन तथा स्थान को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक में स्थान को लेकर विचार विमर्श हुआ 22 जुलाई से श्रावण शुरू होने के कारण केवल छह सांझ आयोजित करने पर सहमति बनी है। श्रावण महोत्सव को लेकर शनिवार को आयोजित होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा […]
भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए 300 यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को भोपाल से रवाना होगा। इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है। मकसद यही है कि बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु आसानी से इस दुर्गम यात्रा को पूरा कर सकें। इसके लिए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित साथ ही मंडल के पदाधिकारी ने चिंता जताई है कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हालात नरम व गरम बने हुए है। ऐसे […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। घर में घुसे चोरों ने मैनेजर के जागने के पर उसे मार दिया था। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को चूने के भट्टे में फेंक दिया। कटनी के कुठला थाना इलाके के कछगवां गांव में सिमको लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर 55 वर्षीय समनू विश्वकर्मा का शव भट्टे में अधजला मिला था। पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो चार युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी और हत्या की […]
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आने वाले सतवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मिनी ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी और तीनों को सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों पुरुषों की पहचान हो चुकी है, पर महिला की पहचान अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान संतोष निवासी गांधीनगर और कमलेश निवासी गौरी नगर के रूप में […]
